टीकाकरण सत्र की जांच करते सीएचसी अधीक्षक डॉ. केपी सिंह।
- फोटो : MAHARAJGANJ
गैरहाजिर एएनएम एवं सीएचओ को नोटिस
सदर सीएचसी अधीक्षक ने टीकाकरण सत्र की जांच की
महराजगंज। नियमित टीकाकरण सत्र की जांच के दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (सीएचओ) और एक एएनएम गैरहाजिर मिलीं। उन्हें कारण बताओ नोटिस देते हुए एक दिन का मानदेय रोकने का निर्देश दिया गया है।
यह जानकारी सदर सीएचसी अधीक्षक डॉ. केपी सिंह ने दी। वह बृहस्पतिवार को सवरेजी के कृतपिपरा और जयप्रकाश नगर में नियमित टीकाकरण सत्र की जांच कर रहे थे। उन्होंने बताया कि कृतपिपरा में जांच के समय यहां एक एएनएम अनुपस्थित मिली। यहां सत्र पर कुल 9 बच्चों को टीकाकरण किया जाना था, जिसमें चार बच्चों का टीकाकरण हुआ था। उन्होंने जयप्रकाश नगर टीकाकरण सत्र की जांच की तो यहां भी सीएचओ अनुपस्थित मिलीं। एएनएम द्वारा गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण किया जा रहा था। यहां पर 7 गर्भवती महिलाओं और 4 बच्चों का टीकाकरण हुआ था। आशा गांव में गर्भवती और बच्चों को बुलाने गई थी। इस मौके पर ब्लॉक कार्यक्रम प्रबंधक सूर्य प्रताप मौजूद रहे।