फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: निरीक्षण में अनुपस्थित मिलीं सीएचओ को नोटिस जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
डिप्टी सीएमओ डॉ. वीर विक्रम सिंह ने आयुष्मान आरोग्य मंदिर व वीएचएसएनडी सत्र का किया निरीक्षण
विज्ञापन

महराजगंज। आयुष्मान आरोग्य मंदिर व छाया वीएचएसएनडी सत्र में अनुपस्थित मिलने पर सीएचओ को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया है। बुधवार को डिप्टी सीएमओ डॉ. वीर विक्रम सिंह के निरीक्षण में सीएचओ दीपशिखा अनुपस्थित मिलीं।
जानकारी के अनुसार, बुधवार की दोपहर में अचानक डिप्टी सीएमओ धनेवा धनेई स्थित फारूक के घर पर आयोजित छाया ग्राम स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं पोषण दिवस पर आयोजित टीकाकरण सत्र का जायजा लेने पहुंचे। इस दौरान टीकाकरण के लिए पंजीकृत 23 बच्चों के सापेक्ष मात्र आठ बच्चों तथा छह गर्भवती में से चार का टीकाकरण हुआ था। वहीं आयुष्मान आरोग्य मंदिर धनेवा धनेई के निरीक्षण में सीएचओ दीपशिखा अनुपस्थित मिलीं।
विज्ञापन

इसके बाद डिप्टी सीएमओ पनेवा पनेई स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर पहुंचे। जानकारी लेने पर पता चला कि सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी शबनम खातून प्रसूतावकाश पर हैं। प्राथमिक विद्यालय पर आयोजित टीकाकरण सत्र पर एएनएम चिन्जू सिंह, आशा सुमन प्रजापति व आंगनबाड़ी गीतांजलि पटेल उपस्थित रहीं। सत्र पर टीकाकरण के लिए पंजीकृत 11 में से चार बच्चों तथा पंजीकृत पांच गर्भवती में से चार का टीकाकरण हो चुका था।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सभी एएनएम टीकाकरण सत्र पर पात्र लाभार्थियों के शत प्रतिशत टीकाकरण के साथ 14 से 15 वर्ष आयु की किशोरियों को एचपीबी टीका लगाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें