शनिवार तीसरे दिन भी बैंकों और किराना दुकानों के सामने लंबी भीड़ रही। बैंक में लोग 500 और 1000 हजार के नोट को जमा करने और नया नोट लेने के लिए कतार में खड़े थे। शुक्रवार को तेजी से फैली अफवाह ने लोगों को नमक के लिए किराना दुकानों पर खड़ा रहने के लिए मजबूर कर दिया।
शुक्रवार देर रात में नमक के दाम में बेतहासा वृद्धि की अफवाह फैल गई। जिससे लोगों ने सुबह होते ही किराना के दुकान की तरफ रूख करना शुरू कर दिया। वहीं दुकानदारों ने भी मौके का फायदा उठाकर नमक को कई गुना ज्यादा मूल्य पर बेचा। अफवाह फैलने से बैंक से लेकर किराना दुकानों तक जमकर भीड़ लगी रही। वहीं 500 और 1000 हजार के नोट बदलने और जमा करने के तीसरे दिन भी बैंको के बाहर लंबी लंबी लाईन लगी रही। नगर के स्टेट बैँक, पीएनबी, एसडीएफसी, बैंक आफ इंडिया, केनरा बैंक, एक्सीस, यूनियन सहित तमाम बैंकों पर हाथों में नोट लेकर लोग खड़े रहे। लोगों को इस समय काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था। महिलाएं भी इसमें पीछे नहीं रही और घरों में से निकलकर पैसा जमा करने के लिए लाइन में लगी रही। लंबे समय तक लाईन में लगे रहने पर जब उनकों सफलता मिलता को खुशी का ठिकाना नहीं था। वहीं बैंक कर्मचारी भी फुर्ती दिखाते हुए लोगों के कामों में जुटे रहे।