फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: 2.54 लाख नहीं, एजेंट से 26 हजार रुपये की हुई थी लूट

Fri, 12 Apr 2024 02:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
खड्डा। पांच दिन पहले खड्डा क्षेत्र के जखिनिया चौराहे के पास फाइनेंस कंपनी के एजेंट से 2.54 लाख नहीं, सिर्फ 26 हजार की लूट हुई थी। जांच के बाद पुलिस ने एजेंट की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया है। अब तक पुलिस किसी नतीजे पर नहीं पहुंची है।
विज्ञापन

महराजगंज जिले के अजय श्रीवास्तव एक फाइनेंस कंपनी में एजेंट हैं। पांच दिन पहले पनियहवा की तरफ से रकम कलेक्शन कर लौटते समय जखिनिया चौराहे के पास दो बदमाशों ने बाइक रोकी और बैग में रखे रुपये लूट कर फरार हो गए थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की और वसूली की रकम तथा बैंक खाते का मिलान किया तो रकम में अंतर मिला। इसके बाद एजेंट ने 26 हजार रुपये लूट की तहरीर दी। सीओ उमेश चंद भट्ट ने बताया कि एजेंट ने पहले ढाई लाख रुपये से अधिक लूट की सूचना दी थी। लेकिन, जांच के बाद 26 हजार रुपये गायब होने की पुष्टि हुई। अज्ञात पर केस दर्ज कर विवेचना की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें