फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: दुआ के लिए उठे हजारों हाथ, गले मिलकर कहा-ईद मुबारक

Fri, 12 Apr 2024 01:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
ईद पर एक दूसरे से गले मिलकर बधाई देते मुस्लिम समुदाय के लोग।ईद पर एक दूसरे से गले मिलकर बधाई दे
विज्ञापन
महराजगंज। जिले में ईद पर शहर की सभी मस्जिदों में रौनक रही। मुस्लिम समाज ने नमाज अदा कर देश की खुशहाली, सलामती की दुआ मांगी। एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी। शहर के सिविल लाइंस नूरी ईदगाह पर 8:30 बजे नमाज अदा की गई। संवेदनशील स्थानों पर पुलिस मुस्तैद रही।
विज्ञापन

ठूठीबारी क्षेत्र के सभी जगहों पर लोगों ने अपने नजदीक के ईदगाह पहुंचकर नमाज अदा की। लक्ष्मीपुर खुर्द, माधवनगर तुरकहिया, लोहरौली, जमुई, मैरी, गडौरा सुकरहर, बकुलडीहा, नौनिया, पिपरिया, बोदना, डिगही, बेलवा, पिपरा, रामनगर, भरवलिया, वसंतपुर, चटिया, कडजा, गड़ौरा सहित किशुनपुर में ईद का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। प्रभारी कोतवाल नीरज राय क्षेत्र के सभी गांव में भ्रमण करते रहे।
मिठौरा क्षेत्र के ग्राम सभा सिंदुरिया, मिठौरा, जगदौर, हरखोड़ा, सेमरा, परसा चक गोबरही, पतरेंगवा, लेदवा, नरायनपुर, मोहनापुर, कुइयां कंचनपुर सहित सिंदुरिया थाना क्षेत्र में शांतिपूर्ण ढंग से ईद का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। ईद की नमाज 8:30 बजे सभी जगहों पर पढ़ी गई।
विज्ञापन

नौतनवा कस्बे के परसोहिया मोहल्ले में स्थित अशरफी जामा मस्जिद के ईदगाह पर लोगों ने सुबह आठ बजे ईद उल फितर की नमाज अदा की। मौलाना असलम ने देश की एकता और भाईचारे को बरकरार रखने की अपील करते हुए कहा कि हाथ और गले मिलने के बजाए दिल को मिलाएं तभी आपसी मोहब्बत और प्रगाढ़ होगी।
इस दौरान मधुबन जामा मस्जिद, भुंडी बाईपास ईदगाह आदि जगहों पर नमाज अदा की गई। इसी तरह से ग्रामीण क्षेत्रों में बैरवा बनकटवा, बैरवा चंदनपुर, चकदह आदि गांवों के ईदगाहों में नमाज अदा की। सुरक्षा व्यवस्था में उप जिलाधिकारी नंद प्रकाश मौर्य, सीओ जय प्रकाश त्रिपाठी, तहसीलदार पंकज कुमार शाही, नायब तहसीलदार सौरभ कुमार श्रीवास्तव पुलिस बल के साथ शांति व्यवस्था को लेकर भ्रमण करते रहे।
बृजमनगंज क्षेत्र में ईदगाहों और मस्जिदों में नमाज अदा की गई। नगर पंचायत में रानी लक्ष्मीबाई नगर स्थित बड़ी मस्जिद में नमाज अदा की गई। नगर पंचायत अध्यक्ष राकेश जायसवाल, धर्मेंद्र, झिनक, साबिर अली, दिलीप चौधरी मौजूद रहे।
ग्रामीण क्षेत्रों में नयनसर के सोनौली, हरसहायपुर, बंजरहा, सिकरी, अहिरौली, गोपालपुर, बदलबाग, लेहड़ा, हरपुर, मीरपुर सहित अन्य ईदगाहों में नमाज पढ़ी गई। ईदगाह परिसर के बाहर मेले का नजारा रहा।
विज्ञापन

-
जिले में सभी प्रमुख स्थानों पर पुलिस की पैनी नजर रही। संवेदनशील स्थानों पर पुलिस गश्त करती रही। जिले में शांतिपूर्ण ढंग से ईद की नमाज की अदा की गई।
-सोमेंद्र मीणा, पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें