फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: बाॅर्डर ही नहीं रेलवे स्टेशन से होटल लॉज पर भी पैनी नजर

Fri, 09 May 2025 11:56 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। जिले में बाॅर्डर से लेकर रेलवे स्टेशन होटल लॉज पर सुरक्षा कर्मियों की पैनी नजर है। भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव और हाल के आतंकी हमलों की पृष्ठभूमि में भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया गया है।
विज्ञापन

सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) और पुलिस की ओर से भारत नेपाल सीमावर्ती क्षेत्रों में सघन जांच की जा रही है। यह कदम राष्ट्रीय सुरक्षा को सुनिश्चित करने और किसी भी संभावित खतरे को रोकने के लिए उठाया गया है। भारत-नेपाल सीमा पर सभी अंतरराष्ट्रीय चेकपोस्ट और संवेदनशील क्षेत्रों में कड़ी निगरानी की जा रही है। एसएसबी और स्थानीय पुलिस की ओर से वाहनों, व्यक्तियों और सामानों की गहन जांच की जा रही है।
सोनौली, नौतनवा, परसामलिक और ठूठीबारी जैसे क्षेत्रों में विशेष चौकसी बढ़ाई गई है। सीमा पर हाई अलर्ट घोषित किया गया है। विशेष रूप से पहलगाम हमले के बाद किसी भी संदिग्ध गतिविधि को रोकने के लिए महराजगंज पुलिस अलर्ट मोड पर है। हाल ही में शुरू किए गए ऑपरेशन सिंदूर के तहत, एसएसबी की 22वीं बटालियन और स्थानीय पुलिस संयुक्त रूप से सीमा पर गश्त और जांच अभियान चला रही है। इस अभियान का उद्देश्य सीमा पार से होने वाली अवैध गतिविधियों को पूरी तरह रोकना है।
विज्ञापन

संदिग्धों पर रखी जा रही नजर
एसएसबी जवानों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। उनकी तैनाती सीमावर्ती इलाकों में की जा रही है। भारत-नेपाल की सीमा पर आने-जाने वाली हर गाड़ियों की तलाशी ली जा रही है। वहीं संदिग्धों पर नजर रखी जा रही है। लोगों को भी बिना वैध आईडी कार्ड के भारत में प्रवेश नहीं करने दिया जा रहा है।

मेटल डिटेक्टर और डॉग स्क्वॉयड की ली जा रही मदद
ठूठीबारी। भारत और पाकिस्तान के बीच तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सीमावर्ती क्षेत्र में जवानों को अलर्ट पर रखा गया है। सीमावर्ती जिलों में एसएसबी हाई अलर्ट पर है। बॉर्डर वाले इलाकों में सड़कों पर बड़ी संख्या में सुरक्षाबलों की तैनाती की गई है। संदिग्धों की तलाशी के लिए मेटल डिटेक्टर और डॉग स्क्वॉयड की मदद ली जा रही है। नेपाल जाने वाले अधिकृत मार्ग पर एसएसबी की 22वीं बटालियन के जवान हर आने-जाने वाले वाहन की बारीकी से तलाशी ले रहे हैं। चार पहिया गाड़ियों के बोनट, डिग्गी और सीट कवर तक की जांच की जा रही है। किसी भी व्यक्ति को पहचान पत्र के बिना सीमा पार करने की इजाजत नहीं है।

सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए विशेष निगरानी की जा रही है। सीमावर्ती क्षेत्र में प्रत्येक हलचल पर नजर रखी जा रही है। कहीं से संदिग्ध स्थिति नजर आने पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश हैं। सोशल मीडिया पर भी नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन

-सोमेंद्र मीणा, पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें