फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: एक भी मतदाता का नाम न छूटे

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। बहुजन समाज पार्टी के जनपद इकाई की समीक्षा बैठक रविवार को एक मैरिज हॉल में संपन्न हुई। जिलाध्यक्ष नारद कुमार राव की अध्यक्षता में यह बैठक की गई।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि गोरखपुर मंडल प्रभारी सुधीर कुमार भारती ने सभी सेक्टर व बूथ पदाधिकारियों को चुनाव आयोग के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान में सक्रियता बरतने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि किसी भी बूथ पर एक भी मतदाता का नाम छूटना नहीं चाहिए। साथ ही उन्होंने संगठन को मजबूत बनाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि वर्तमान में प्रदेश में अराजकता चरम पर है। मुस्लिम समाज, पिछड़ा वर्ग और दलित समुदाय तेजी से बसपा से जुड़ रहा है। 2027 के विधानसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में बहुजन समाज पार्टी की पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी। हरिप्रकाश निषाद ने 6 दिसंबर को बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर की पुण्यतिथि पर लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें