फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

26 तक मिलेगा नामांकन पत्र, कलेक्ट्रेट में होगा दाखिल

विज्ञापन
विज्ञापन
26 तक मिलेगा नामांकन पत्र, कलेक्ट्रेट में होगा दाखिल
विज्ञापन

महराजगंज। जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर निर्वाचन के लिए अधिसूचना जारी करने के बाद डीएम ने नामांकन पत्र बेचने से लेकर मतदान कराने तक की व्यवस्था बना दी है। कलेक्ट्रेट के कक्ष संख्या 16 में अतिरिक्त मजिस्ट्रेट या सहायक निर्वाचन अधिकारी की देखरेख में नामांकन होगा। नामांकन पत्र की बिक्री 26 जून को दोपहर एक बजे तक निर्वाचन अधिकारी कार्यालय से होगी।
जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. उज्ज्वल कुमार ने बताया कि कलेक्ट्रेट के कक्ष संख्या 16 में अतिरिक्त मजिस्ट्रेट या सहायक निर्वाचन अधिकारी को नाम निर्देशन प्रपत्र सुबह 11 से दोपहर तीन बजे तक दिया जा सकता है। यदि वह उसे लेने में असमर्थ हैं तो उसे जिला निर्वाचन अधिकारी को दिया जा सकता है। जांच भी उसी दिन तीन बजे के बाद तथा नाम वापसी 29 जून को होगी। यदि निर्वाचन में विरोध होगा तो मतदान तीन जुलाई की सुबह 11 से दोपहर तीन बजे तक कराया जाएगा। नाम निर्देशन प्रपत्र को 25 जून तक सुबह 11 से दोपहर तीन बजे तक तथा 26 जून को सुबह 11 बजे से दोपहर एक बजे तक निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय से प्राप्त किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अध्यक्ष बनने के लिए 24 सदस्यों का होना जरूरी
जिला पंचायत सदस्य के रूप में जिले से इस बार 47 सदस्य चुने गए हैं। जिला पंचायत अध्यक्ष बनने के लिए आधे से अधिक सदस्यों का होना जरूरी है। ऐसे में अध्यक्ष पद के जिस उम्मीदवार के पास 24 अथवा इससे अधिक जिला पंचायत सदस्यों का समर्थन होगा, वही अध्यक्ष पद पर निर्वाचित होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें