फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव की नामांकन प्रक्रिया शुरू

Wed, 08 Feb 2017 12:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूराे
विज्ञापन
भाकपा माले प्रत्याशी हरिश्चंद्र जायसवाल ने नामांकन पत्र दाखिल किया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
महराजगंज। उत्तर प्रदेश विधान सभा निर्वाचन की छठे चरण की अधिसूचना जारी होने के साथ ही जिले की पांच विधान सभा सीटों के लिए नामांकन प्रक्रिया भी शुरू हो गई। कलक्ट्रेट परिसर स्थित न्यायालय कक्षों में रिटर्निंग तथा सहायक रिटर्निंग आफिसरों ने मतदाता सूची के साथ कार्यवाही शुरू कर दी। पहले दिन सिसवां विधान सभा सीट से भाकपा माले प्रत्याशी ने नामांकन पत्र दाखिला किया।
विज्ञापन


डीएम व जिला निर्वाचन अधिकारी वीके सिंह ने बताया कि सिसवां विधान सभा क्षेत्र के भाकपा माले प्रत्याशी हरिश्चंद्र जायसवाल ने नामांकन पत्र दाखिल कर दिया है। नामांकन के बाद उन्हें सुरक्षा मुहैया करा दी गई है। 

जिला निर्वाचन अधिकारी वीरेंद्र कुमार सिंह तथा एसपी प्रमोद कुमार ने नामांकन स्थल के प्रत्येक कक्ष का निरीक्षण कर त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने न्यायालयों में आने वाले वादकारी, वकील एवं सरकारी कर्मचारियों को कार्यालयों में सुविधा पूर्वक जाने देने की हिदायत दी। इनके साथ एडीएम आरपी कश्यप तथा अपर पुलिस अधीक्षक हरि गोविंद भी उपस्थित रहे। 
विज्ञापन


 दूसरी ओर जवाहर लाल नेहरू पीजी कालेज में पीठासीन एवं मतदान अधिकारी प्रथम का प्रशिक्षण भी शुरू हुआ। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार कालेज के 20 कमरों में 45-45 अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया गया। पीठासीन एवं मतदान अधिकारी प्रथम को मास्टर ट्रेनर ने मतदान प्रक्रिया की सामान्य जानकारी दी साथ ही ईवीएम के संचालन की जानकारी दी गई। पीठासीन अधिकारियों को सामान्य मार्ग निर्देश का हैंड बिल भी दिया गया। 

मतदान कार्मिक प्रभारी/सीडीओ राम नेवास ने बताया कि सभी पीठासीन एवं मतदान अधिकारी परिचय पत्र पर अपने कार्यालयाध्यक्ष से फोटो प्रमाणित कराकर जिला निर्वाचन अधिकारी की सील अवश्य लगवा लें। उन्होंने प्रशिक्षण में सक्रियतापूर्ण भाग लेने की हिदायत दी और हर हाल में इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन चलाकर देख लेने की नसीहत दी। यदि कोई जिज्ञासा हो तो उसका निराकरण अवश्य कर ले। उन्होंने बताया कि जिले की सभी पांच विधान सभा सीटों के लिए 1762 बूथ पर चार मार्च को प्रात: सात बजे से मतदान शुरू हो जाएगा। इस लिए समय से तैयार होकर छह बजे से ईवीएम की तैयारी शुरू कर दें। 

जिला विकास अधिकारी राधेश्याम ने बताया कि प्रथम पाली में कुल 900 में से 881 अधिकारी उपस्थित रहे। शेष 24 अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वे आठ एवं नौ फरवरी को आयोजित प्रशिक्षण सत्र में ट्रेनिंग पूर्ण कर लेें, अन्यथा उनके विरुद्ध लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम की सुसंगत धाराओं के साथ ही विभागीय कार्रवाई की जाएगी। समाज कल्याण अधिकारी सुरेश चंद ने बताया कि सभी पीठासीन अधिकारी तीन मार्च को विधानसभा एवं मतदेय स्थल की जानकारी के बाद अपने मोबाइल नंबर का रजिस्ट्रेशन कराएंगे। 

इसके बाद ईवीएम प्राप्त करने से लेकर मतदान के बाद ईवीएम जमा करने तक कुल 12 मेसेज करने होंगे। मतदान के दौरान विशेष परिस्थिति में छह एसएमएस मिलाकर कुल 18 मेसेज करने का प्रारूप पीठासीन अधिकारियों को दिया गया। 

मुख्य प्रशिक्षक अर्थ एवं संख्याधिकारी दीपक पांडेय ने बताया कि मतदान के दिन प्रत्येक दो घंटे पर मतदान प्रतिशत का एसएमएस भेजना होगा। वीवी पैट मशीन के संचालन के बारे में पैम्फ्लेट युवा कल्याण अधिकारी ने वितरित किया। डीएम ने प्रशिक्षण स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी अनुभवी है। जिले की प्रतिष्ठा के अनुरूप कार्य करते हुए स्वतंत्रता, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान कराएंगे।
12 पर्चे बिकेः नामांकन कक्षों से विधान सभा वार 12 परचे बिके है। सहायक निर्वाचन अधिकारी विजय प्रकाश ने बताया कि फरेन्दा विधान सभा से एक, सदर विधान सभा से तीन, पनियरा से चार, सिसवा विधान सभा से तीन में से एक प्रत्याशी ने नामांकन भी कर दिया। जब कि नौतनवां विधान सभा से दो पर्चों की खरीददारी  के लिए बैंक में ट्रेजरी चालान किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें