नौतनवा और फरेंदा के मतदानकर्मियों का प्रशिक्षण पूर्ण कराया जा चुका
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत पोलिंग पार्टियों के विधानसभावार प्रशिक्षण का सामान्य प्रेक्षक गुरप्रीत कौर सप्रा ने निरीक्षण किया। उन्होंने प्रशिक्षण कक्षों का निरीक्षण कर मुख्य विकास अधिकारी से अबतक प्रशिक्षित कर्मियों की जनाकरी ली। मुख्य विकास अधिकारी ने अवगत कराया कि नौतनवा और फरेंदा के मतदानकर्मियों का प्रशिक्षण पूर्ण कराया जा चुका है, जबकि बृहस्पतिवार को सिसवा विधानसभा के मतदान कर्मियों का प्रशिक्षण कराया जा रहा है।
जिलाधिकारी ने सभी मतदान कार्मिकों को निर्देशित करते हुए कहा कि मतदान प्रक्रिया के दौरान भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन करें और स्वविवेक का इस्तेमाल करने से बचें। उन्होंने मतदाना के दौरान किसी भी ऐसे व्यवहार से बचने के विषय में निर्देशित किया जो चुनाव आयोग के निर्देशों और निष्पक्ष चुनाव के विपरीत हो। उन्होंने पीठासीन अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे सुनिश्चित करें कि बूथ के भीतर कोई भी अनधिकृत व्यक्ति मोबाइल लेकर प्रवेश न करे। उन्होंने पीठासीन अधिकारियों को निर्देश दिया कि कोई भी पीठासीन या मतदान अधिकारी अपने साथ सहायक या प्रॉक्सी न लेकर आएं। आईटीएम चेहरी में आज से विधानसभा सिसवा में नियुक्त मतदान कार्मिकों का प्रशिक्षण कराया गया। अंतिम प्रशिक्षण में एक पोलिंग पार्टी में तैनात कार्मिकों का प्रशिक्षण एक साथ कराया गया। इस दौरान परियोजना निदेशक राम दरश चौधरी, डीसी मनरेगा करुणाकर अदीब, डीसी उद्योग अभिषेक प्रियदर्शी, जिला कृषि अधिकारी वीरेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।