फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: सोनौली बॉर्डर पर जाम से राहत नहीं, व्यापारियों में बढ़ी चिंता

विज्ञापन
सोनौली बॉर्डर पर ट्रकों का लंबा जाम, व्यापारियों में बढ़ी चिंता।
विज्ञापन
जितनी गाड़ियां नेपाल जा रही हैं, उतनी ही दूसरे दिन पहुंचने से नहीं मिल रही राहत
विज्ञापन

ट्रक चालकों के चार से पांच दिन तक बीत जा रहे कतार में
10 किमी से कम नहीं हो रहा जाम, ट्रक चालक व व्यापारी दोनों परेशान
सोनौली। भारत-नेपाल सीमा स्थित सोनौली बॉर्डर पर मालवाहक ट्रकों के लंबे जाम से व्यापारियों की परेशानी बढ़ गई है। नेपाल में दो दिनों के साप्ताहिक अवकाश और एमआरपी की अनिवार्यता लागू के बाद यह समस्या बढ़ गई है। सोनौली सीमा पर करीब दस किलोमीटर का जाम कम नहीं हो रहा है। जितनी गाड़ियां नेपाल जा रही हैं, उतनी ही संख्या में फिर ट्रकों की कतार में आ जा रही हैं।
नेपाल में जाने वाले ट्रक चालकों की समस्या भी कम नहीं हो रही है। पहले ओवरलोड के नाम पर 10 हजार का चालान और फिर एमआरपी की अनिवार्यता से लगे जाम के कारण चालकों को नेपाल में प्रवेश पाने के लिए चार से पांच दिन लग जा रहे हैं। सीमा पर माल अटकने से उद्योगपतियों और व्यापारियों की चिंता बढ़ गई है। उनका कहना है कि यदि ऑर्डर का सामान समय से नहीं पहुंचा तो भुगतान फंसने से आर्थिक नुकसान उठाना पड़ेगा।
विज्ञापन


सोनौली सीमा पर ट्रकों को नेपाल में प्रवेश नहीं मिलने के कारण जाम लगातार बढ़ता जा रहा है। ट्रक चालक बृजभूषण (पश्चिम बंगाल), दीपेंद्र (दिल्ली), हरदीप (दिल्ली) और राजाराम (बिहार) ने बताया कि वे पिछले तीन दिनों से लाइन में खड़े हैं। उन्होंने कहा कि शनिवार को करीब चार किलोमीटर आगे बढ़े थे, लेकिन सोमवार सुबह से वाहनों की आवाजाही बहुत कम है।

नेपाल के भैरहवा के उद्योगपति एवं व्यापारी प्रेम चंद्र मित्तल, शिवम कान्दू, प्रशांत अग्रवाल, साजन श्रेष्ठ, प्रतिम गुप्ता और विष्णु सापकोटा सहित कई व्यापारियों ने बताया कि यदि कच्चा माल और ऑर्डर का सामान समय पर नहीं पहुंचा तो उद्योगों के बंद होने का खतरा पैदा हो जाएगा। व्यापारियों ने कहा कि जेनजी आंदोलन और नई सरकार के गठन के बाद जो उद्योग दोबारा शुरू हुए हैं, वे फिर संकट में आ सकते हैं।
विज्ञापन


इस संबंध में कोतवाल सोनौली महेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि नेपाल भंसार पार्किंग में ट्रकों को खड़ा करने के लिए पर्याप्त जगह नहीं है, जिसके कारण सीमा पर जाम की स्थिति बनी हुई है। इस मामले में नेपाल के अधिकारियों से वार्ता चल रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें