फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: कोई भी मतदान कर्मी रिश्तेदार, लॉज या होटल में नहीं ठहरेगा

Fri, 31 May 2024 04:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। मतदान प्रक्रिया को सकुशल एवं शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए पुलिस लाइन में सामान्य प्रेक्षक गुरप्रीत कौर सप्रा की अध्यक्षता में बैठक हुई।
विज्ञापन

प्रेक्षक ने मतदान प्रक्रिया में तैनात सभी जोनल सेक्टर मजिस्ट्रेट को निर्देशित किया गया कि कोई भी अधिकारी व मतदान कार्मिक अपने रिश्तेदार, किसी परिचित, लॉज या होटल में नहीं ठहरेगा। यदि औचक जांच में ईवीएम मशीन निर्धारित बूथ से अन्यत्र रखा हुआ मिलता है अथवा कोई वीडियो प्राप्त होता है तो संबंधित अधिकारी के खिलाफ लोक अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी। मतदान के समय कहीं कोई बाहरी नंबर की गाड़ी दिखाई दे रही है तो उस गाड़ी की निगरानी की जाए। बूथ से कोई भी गाड़ी 200 मीटर से बाहर खड़ी होगी।
जिलाधिकारी अनुनय कुमार झा ने कहा कि सभी जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट बैठक पश्चात बूथों का भ्रमण कर संबंधित एआरओ को रिपोर्ट प्रस्तुत करें। भ्रमण के दौरान बूथों पर टेंट व पानी आदि की व्यवस्था को देख लें। अगर उक्त व्यवस्था किसी बूथ पर नहीं है, तो उसकी सूचना अपने एआरओ अथवा उच्चाधिकारी को उपलब्ध कराएं।
विज्ञापन

उन्होंने यह भी कहा कि किसी मतदाता बूथ या बूथ के अंदर किसी प्रकार का ज्वलनशील पदार्थ न ले जाएं। बूथों पर दिव्यांग व बुजुर्ग व्यक्तियों की हेल्प के लिए वोटर साथी लगाए गए हैं, उनकी उपस्थिति को भी जांच लें। उन्होंने यह भी कहा कि निर्वाचन में तैनात सभी जोनल, सेक्टर मजिस्ट्रेट व पुलिस ऑफिसर एक दूसरे से समन्वय स्थापित कर लें। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा, डीएफओ नवीन कुमार शाक्य, उप निर्वाचन अधिकारी डॉ. पंकज कुमार वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें