फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: सीएचसी निचलौल में आर्थो और डेंटल विशेषज्ञ नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। निचलौल क्षेत्र के 108 गांवों सहित नेपाल से आने वाले मरीजों के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में हड्डी रोग विशेषज्ञ और दंत रोग विशेषज्ञ की तैनाती न होने से मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। विशेषज्ञ चिकित्सकों के अभाव में मरीजों को निजी अस्पतालों या जिला अस्पताल का रुख करना पड़ता है, इससे समय के साथ आर्थिक हानि भी होती है।
विज्ञापन

सीएचसी में रोजाना दांत और हड्डी से संबंधित बड़ी संख्या में मरीज इलाज के लिए पहुंचते हैं, लेकिन विशेषज्ञ चिकित्सक नहीं होने से उन्हें समुचित उपचार नहीं मिल पाता। हड्डी टूटने या गंभीर दंत रोग से पीड़ित मरीजों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया जाता है। वहीं अस्पताल में डिजिटल एक्स-रे मशीन का अभाव भी मरीजों की परेशानी बढ़ा रहा है। सामान्य एक्स-रे मशीन से केवल साधारण जांच ही संभव हो पाती है।
सीएचसी अधीक्षक डॉ. उमेश चंद ने बताया कि वर्तमान में अस्पताल में बाल रोग विशेषज्ञ, सर्जन, फिजिशियन, एनेस्थीसिया विशेषज्ञ और महिला रोग विशेषज्ञ की सेवाएं उपलब्ध हैं। इसके अलावा विशेष नवजात शिशु देखभाल इकाई (एसएनसीयू) में तीन चिकित्सक तैनात हैं। महिलाओं के उपचार के लिए डॉ. निहारिका सिंह (सर्जन) और डॉ. अंजली सिंह (महिला चिकित्साधिकारी) नियमित रूप से सेवाएं दे रही हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि अस्पताल में डेंटल हाइजीनिस्ट के पद पर दिलीप राय तैनात हैं, लेकिन दंत रोग विशेषज्ञ न होने के कारण गंभीर मरीजों को जिला अस्पताल भेजना पड़ता है। इसी प्रकार आर्थो और नाक, कान एवं गला (ईएनटी) विशेषज्ञ भी उपलब्ध नहीं हैं। इन पदों पर चिकित्सकों की तैनाती के लिए विभागीय अधिकारियों और शासन को लगातार पत्र भेजे जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें