फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत भवन के लिए 48 गांवों में नहीं मिली भूमि

विज्ञापन
विज्ञापन
48 गांवों में पंचायत भवन के लिए नहीं मिली भूमि
विज्ञापन

- जिले में 220 ग्राम पंचायतों के सापेक्ष अभी तक 172 में मिल चुकी है भूमि
महराजगंज। ग्राम पंचायत के आधारभूत ढांचे को मजबूत करने व बाहर से लौटे प्रवासियों को रोजगार दिलाने के लिए पंचायत राज विभाग के प्रयासों को झटका लगा है। 220 में से अभी भी 48 ग्राम पंचायतें ऐसी हैं, जहां पर अब तक भूमि नहीं मिल सकी है। जब तक भूमि नहीं मिलेगी, पंचायत भवन का निर्माण प्रारंभ नहीं हो सकेगा। जिम्मेदारों ने भूमि की उपलब्धता को लेकर पहल प्रारंभ की है।
विज्ञापन

ग्राम पंचायतों में सचिवों व प्रधानों को बैठने के लिए स्वयं का एक आधारभूत ढांचा बनाने के लिए विभिन्न योजनाओं से कुल 220 पंचायत भवन बनाने का निर्णय लिया गया है। इसके तहत लक्ष्मीपुर ब्लॉक में 26, बृजमनगंज में 30, फरेंदा में 20, निचलौल में 18, नौतनवां व परतावल में 32-32, सदर व सिसवां में 10-10, मिठौरा व पनियरा में 14-14, धानी में एक तथा घुघली में 13 ग्राम पंचायतों में पंचायत भवन बनाए जाने हैं। अभी भी लक्ष्मीपुर में पांच, बृजमनगंज में 11, घुघली व फरेंदा में चार-चार, सिसवां, निचलौल व नौतनवां में दो-दो, सदर में तीन, परतावल में आठ, धानी व मिठौरा में एक-एक व पनियरा में छह ग्राम पंचायत ऐसी हैं, जिसमें अभी भूमि नहीं मिल सकी है। अपर जिला पंचायत राज अधिकारी नित्यानंद ने बताया कि ग्राम पंचायतों में भूमि की उपलब्धता सुनिश्चित कराने की दिशा में प्रयास जारी हैं।
विज्ञापन

------------------------------
50 डिस्मिल भूमि की है आवश्यकता
जिले में बनने वाले पंचायत भवनों के लिए न्यूनतम 50 डिस्मिल भूमि की आवश्यकता है। भूमि की उपलब्धता के लिए चिन्हित सभी 48 स्थलों पर प्रयास जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें