महराजगंज। जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने रविवार को ग्राम पंचायत बेलवा तिवारी में फॉर्मर रजिस्ट्री निर्माण के लिए आयोजित विशेष अभियान का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने मौके पर बने फॉर्मर रजिस्ट्री की संख्या की जानकारी ली।
पंचायत सहायक द्वारा अवगत कराया गया कि08 किसानों की फॉर्मर रजिस्ट्री की गई है। जिलाधिकारी ने कहा कि जिम्मेदार सुनिश्चित करें कि कोई भी किसान फॉर्मर रजिस्ट्री से वंचित न रहने पाए। उन्होंने कहा कि भविष्य में किसान सम्मान निधि सहित सभी कृषि संबंधी योजनाओं का लाभ फॉर्मर रजिस्ट्री के माध्यम से ही प्राप्त होगा। उन्होंने कहा कि फॉर्मर रजिस्ट्री के माध्यम से सरकार एक किसान, एक दस्तावेज तैयार करना चाहती है।