फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: जन्माष्टमी पर 11 घंटे तक शहर में भारी वाहनों की नो-एंट्री

विज्ञापन
विज्ञापन
चार स्थानों पर बनाए गए नो-एंट्री व डायवर्जन प्वाइंट
विज्ञापन

4 सितंबर को सुबह 11 से रात 10 बजे तक लागू रहेगा प्रतिबंध
महराजगंज। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व को सकुशल और जाम रहित संपन्न कराने के लिए नगर में शुक्रवार को भारी और व्यावसायिक वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाया गया है। श्रद्धालुओं की भीड़ और यातायात पर बढ़ते दबाव को देखते हुए पुलिस ने यातायात व्यवस्था में बदलाव किया है। यह व्यवस्था चार सितंबर को सुबह 11 बजे से रात 10 बजे तक लागू रहेगी।
यातायात निरीक्षक अरुणेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि नगर क्षेत्र में भारी और व्यावसायिक वाहनों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। बाहर से आने वाले ऐसे वाहनों को नगर में प्रवेश से पहले ही निर्धारित नो-एंट्री और डायवर्जन प्वाइंट से दूसरे मार्गों से भेजा जाएगा। इसके लिए सिंदुरिया, शिकारपुर, झनझनपुर और पकड़ी चौकी पर नो-एंट्री/डायवर्जन प्वाइंट बनाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जन्माष्टमी के अवसर पर मंदिरों और बाजार क्षेत्रों में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। ऐसे में नगर में यातायात का दबाव कम करने के साथ ही लोगों की आवाजाही सुचारु बनाए रखना है। यातायात पुलिस और स्थानीय पुलिस को व्यवस्था बनाए रखने के लिए तैनात किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें