फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीपावली नहीं मनाएंगे डिप्लोमा इंजीनियर

Thu, 06 Oct 2016 12:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला महराजगंज
विज्ञापन
प्रदर्शन किया । - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पे ग्रेड की बढ़ोत्तरी को लेकर उत्तर प्रदेश डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ   के बैनर तले बुधवार को आठवें दिन भी इंजीनियरों ने कार्य को बंद कर जिला मुख्यालय के प्रांगण में बैठक की। इसमें सरकार पर उपेक्षा का आरोप लगाकर हड़ताल को जारी रखने की बात कहीं गई। वक्ताओं ने कहा कि यदि मांगे पूरी नहीं हुई तो इस बार दीपावली नहीं मनाएंगे।  
विज्ञापन

 बैठक की अध्यक्षता करते हुए इंजीनियर मो. अफरोज ने कहा कि सभी जूनियर इंजीनियर अनिश्चित कालीन  हड़ताल पर हैं। महासंघ के प्रांतिय उपाध्यक्ष बृजेश कुमार द्विवेदी ने कहा कि हमारी दो प्रमुख मांग है जूनियर इंजीनियर का प्रारम्भिक ग्रेड पे  4800  तथा तीन प्रोनत वेतनमान मार्च से प्रदान की जाए। उन्होंने कहा कि यदि सरकार पहले ही इस मांग को मान लेती तो आज इंजीनियर हड़ताल पर नहीं होते। मंडल सचिव श्रीराम सिंह यादव ने कहा कि सरकार यदि मांगों को नहीं मानती तो प्रदेश में डिप्लोमा इंजीनियर इस वर्ष दीपावली नहीं मनाएंगे तथा सरकार के वादा खिलाफी पर चुनाव के समय मत का प्रयोग करके अपने अधिकार को दिखाएंगे। । सरकार इतने दिनों से  हो रहे हड़ताल पर भी अपना ध्यान नहीं बना रही है। इससे इंजीनियरों में प्रदेश सरकार के प्रति रोष उत्पन्न हो गया है। 
धरने में जिलाध्यक्ष कौलेश कुमार, शम्भूनाथ कुशवाहा, संजीव पटेल, अनिल कुमार, विन्दुकेश यादव, धमेन्द्र कुमार, योगेश त्रिपाठी, सादुल्लाह खां, अवधेश सिंह, मनिराम, संदीप, सतीश तिवारी, अरविंद सिंह आदि मौजूद रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें