फोटो कैप्शन : नौतनवा कस्बे में निशान यात्रा निकालते मारवाड़ी समाज के लोग। संवाद
नौतनवा। भादो अमावस्या के उपलक्ष्य में बृहस्पतिवार की सुबह मारवाड़ी समाज की ओर से राणी सती दादी की निशान यात्रा निकाली गई। यात्रा के दौरान महिलाओं की टोली कीर्तन व जयकारों के बीच थिरकते हुए चल रही थी। जिनके भक्तिमय जयकारों से पूरा नगर गुंजायमान हो उठा।
स्थानीय कस्बे के गायत्री मंदिर से निकली निशान यात्रा स्टेशन चौराहा, घंटाघर चौक, अस्पताल तिराहा, जयहिंद चौराहा, गांधी चौक होते हुए श्री श्याम शक्ति धाम मंदिर पहुंची। यहां श्रद्धालुओं ने खाटू श्याम के समक्ष निशान अर्पित कर सुख, शांति और समृद्धि की कामना कर प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान पवन बेरीवाल, शिव टिबड़ेवाल, दिनेश खेतान, मनोज अग्रवाल, अनिल तुलस्यान, सत्यनारायण अग्रवाल, गोपाल खेतान, इंदु गोयल, शिवांगी खेतान, मनीषा तुलस्यान, अजय अग्रवाल, आयुष तुलस्यान आदि लोग मौजूद रहे।
फोटो कैप्शन : नौतनवा कस्बे में निशान यात्रा निकालते मारवाड़ी समाज के लोग।