फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: निराला ने रुपये लेकर दिए थे फर्जी प्रमाणपत्र

Wed, 23 Apr 2025 12:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
आंबेडकर जयंती पर कार्यक्रम में मौजूद श्रवण निराला।
विज्ञापन
महराजगंज। आंबेडकर जनमोर्चा के संयोजक श्रवण निराला के खिलाफ फरेंदा पुलिस ने चार्जशीट दाखिल कर दी है। आरोपी न्यायालय से जमानत पर है। इस बीच वह अपने जनाधार को बढ़ाने में जुटा है।
विज्ञापन

सार्वजनिक कार्यक्रमों के जरिए अपने नेटवर्क को मजबूत बना रहा है। फरेंदा क्षेत्र की महिलाओं को गुमराह कर गोरखपुर स्थित गोरखनाथ मंदिर में अक्तूबर 2024 में ले गया था। आरोप है कि माइक्रो फाइनेंस कंपनी का कर्ज माफ कराने का झांसा दिया था। दूसरी आरोपी आंबेडकर जनमोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष सीमा के आरोप की विवेचना की जा रही है।
पुलिस की विवेचना के मुताबिक, श्रवण निराला ने माइक्रो फाइनेंस कंपनी से कर्ज लेने वाली महिलाओं को गुमराह किया था। उसने महिलाओं से रकम लेकर फर्जी प्रमाणपत्र जारी किया था। उसकी बातों में आकर महिलाएं गोरखपुर में गोरखनाथ मंदिर चली गई थीं। श्रवण की कथनी-करनी अब सबके सामने आ रही है।
विज्ञापन

श्रवण के खिलाफ फरेंदा थाने में 15 अक्तूबर को केस दर्ज हुआ था। वहीं सीमा पर भी केस दर्ज हुआ। कर्जमाफी की अफवाह फैलाकर दोनों ने तमाम महिलाओं को गुमराह किया। गोरखनाथ मंदिर के अलावा महिलाएं महराजगंज कलक्ट्रेट तक कर्ज माफी कराने पहुंचती थीं, लेकिन जब महिलाओं को सच्चाई पता चली तो मायूस हो गईं।
सूत्रों की माने तो श्रवण ने इधर महराजगंज जिले के पनियरा, फरेंदा क्षेत्र में अपनी गतिविधियों को धीरे-धीरे फैलाना शुरू कर दिया है। अपने करीबियों से संवाद कर नेटवर्क को मजबूत बनाने में जुटा है। कानूनी दांव पेंच लगाकर अपने आप को सुरक्षित करने में जुटा है।
बताया जाता है कि आंबेडकर जयंती पर होने वाले कार्यक्रमों में वह अपने करीबियों के साथ शामिल हुआ था। उधर, चार्जशीट दाखिल होने के बाद से उसकी मुश्किल बढ़ सकती हैं। फरेंदा थानाध्यक्ष प्रशांत पाठक के अनुसार, आरोपी श्रवण के खिलाफ चार्जशीट दाखिल हो चुका है। महिलाओं को कर्जमाफी के लिए गुमराह करने का आरोप है। इसके अलावा राष्ट्रीय अध्यक्ष सीमा के आरोपों के मामले की विवेचना की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें