फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: महंगी सिंचाई की समस्या होगी दूर, दो करोड़ का टेंडर जारी

Wed, 23 Apr 2025 12:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। जिले में नलकूप स्थापित करने के लिए टेंडर जारी हुआ है। इससे आने वाले दिनों में सिंचाई की समस्या दूर हो जाएगी। किसानों को इससे सीधा लाभ होगा।
विज्ञापन

किसानों को महंगी सिंचाई से मुक्ति मिल जाएगी। इन दिनों खेत की सिंचाई करने में मोटी रकम खर्च करनी पड़ती है। जानकारी के अनुसार, पांच विधानसभा क्षेत्रों में 1.00 क्यूसेक क्षमता के 50 नवीन राजकीय नलकूपों का निर्माण जल्द प्रारंभ होगा। इसके बनने से किसानों को बेहतर सिंचाई सुविधा मिलेगी।
इस पर कुल दो करोड़ 63 लाख रुपये खर्च होंगे। प्रत्येक नलकूप की औसतन गहराई करीब 150 मीटर होगी। इससे वर्ष भर खेतों को पर्याप्त जल की आपूर्ति सुनिश्चित की जा सकेगी।
विज्ञापन

यह विशेष रूप से उन क्षेत्रों के किसानों के लिए अत्यंत लाभकारी होगा। जहां मौजूदा सिंचाई साधनों की कमी के कारण खेती प्रभावित होती है। नलकूप विभाग की ओर से जिले के पांचों विधानसभा क्षेत्रों में विधायकों के प्रस्ताव के आधार पर नलकूपों की स्थापना के लिए विस्तृत पत्रावली तैयार कर शासन को भेजी गई थी।
शासन से स्वीकृति प्राप्त होने के बाद अधीक्षण अभियंता गोरखपुर की ओर से इस परियोजना के लिए टेंडर भी जारी कर दिया गया है। टेंडर की प्रक्रिया पूरी होते ही निर्माण कार्य प्रारंभ हो जाएगा।
नलकूप विभाग के अधिकारियों का कहना है कि इस परियोजना के अंतर्गत प्रत्येक नलकूप को इस प्रकार डिजाइन किया जाएगा कि वह क्षेत्र विशेष की भूगर्भीय संरचना के अनुसार अधिकतम जल उपलब्धता सुनिश्चित कर सके। तकनीकी दृष्टिकोण से कार्य को अत्याधुनिक मशीनों और उपकरणों की सहायता से पूर्ण किया जाएगा।
विज्ञापन

नलकूपों के माध्यम से लगभग 2,000 हेक्टेयर कृषि भूमि की सिंचाई की जा सकेगी। इससे खरीफ, रबी एवं जायद सभी फसलों की बुवाई और उत्पादन में सुधार होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें