फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निराश्रित बच्चों की पीड़ा होगी दूर

विज्ञापन
कलेक्ट्रेट सभागार में बाल सेवा कार्यक्रम में उपस्थित डीएम डॉ उज्ज्वल कुमार, सदर विधायक जयमंगल क? - फोटो : MAHARAJGANJ
विज्ञापन
निराश्रित बच्चों की पीड़ा होगी दूर
विज्ञापन

महराजगंज। निराश्रित बच्चों की पीड़ा को दूर करने के लिए प्रदेश सरकार गंभीर है। इसमें मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना मददगार साबित होगी। अधिकारी इस योजना का लाभ अधिक से अधिक बच्चों को दिलाएं।
विज्ञापन

ये बातें बृहस्पतिवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना का शुभारंभ करते हुए राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने कही। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि योजना का उद्देश्य निराश्रित बालकों के भविष्य को सुरक्षित रखना है। योजना के प्रथम चरण में प्रदेश भर में 4050 बच्चों को चिह्नित किया गया है। तीन माह के किश्त के रूप में प्रत्येक के खाते में 12 हजार की धनराशि भेजी जाएगी। एनआईसी में योजना के तहत जिले में चिह्नित 31 बच्चों के साथ आए अभिभावकों को ऋण स्वीकृति का प्रमाणपत्र प्रदान दिया गया। धनराशि डीबीटी के माध्यम से उनके खाते में भेजी जाएगी। सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया ने अभिभावकों को ऋण स्वीकृति प्रदान पत्र देते हुए कहा कि बच्चों के भविष्य को उज्ज्वल बनाने की दिशा में पहल की जा रही है। डीएम डॉ. उज्ज्वल कुमार ने कहा कि पीड़ित परिवारों को सहायता उपलब्ध कराने के लिए प्रशासन कटिबद्ध है। इस दौरान एसपी प्रदीप गुप्ता, बीएसए ओमप्रकाश यादव, प्रभारी डीपीओ डीसी त्रिपाठी, बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष विनोद तिवारी व लाभान्वित होने वाले विद्यार्थी व उनके साथ आए लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें