फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिजिशियन और बाल रोग विशेषज्ञ को खोजते रहे मरीज

विज्ञापन
जिला अस्पताल के दंत रोग विभाग में डॉक्टर की खाली पड़ी कुर्सी। - फोटो : MAHARAJGANJ
विज्ञापन
फिजिशियन और बाल रोग विशेषज्ञ को खोजते रहे मरीज
विज्ञापन

महराजगंज। दर्द से परेशान रामपुर के बहादुर जिला अस्पताल में फिजिशियन को दिखाना चाहते थे। मिठौरा क्षेत्र के भागीरथी बेटी के चार दिन के शिशु को बाल रोग विशेषज्ञ से दिखाना चाहते थे, लेकिन जिला अस्पताल में सुबह 10 बजे तक न तो फिजिशियन मिले और न ही बाल रोग विशेषज्ञ। जिला अस्पताल में बृहस्पतिवार से जनरल ओपीडी भी शुरू हो गई है।
सुबह 10:59 बजे पर्ची काउंटर पर 34 मरीजों ने पर्ची बनवाया। ओपीडी खाली था। दवा काउंटर पर बैठे कर्मचारी ने बताया कि ओपीडी में कोरोनारोधी टीकाकरण के लिए लोगों की भीड़ थी। उन्हें हटा दिया गया है। सैनिटाइजेशन के बाद ओपीडी में मरीजों को भेजा जाएगा। नीचे की ओपीडी में किसी भी कक्ष में डॉक्टर नहीं मिले। 11:02 बजे बालरोग विशेषज्ञ डॉ. रामनवल और डॉ. डीके सिंह की कुर्सी खाली थी। सामने हाल में कुर्सी पर कुछ महिलाएं बच्चे का इलाज कराने के लिए बैठी थीं। दोपहर तक कोई डॉक्टर कक्ष में नहीं आया।
विज्ञापन

11:04 बजे स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. अरुण कुमार सिंह मरीजों की जांच कर रहे थे। उन्होंने बताया कि अब तक आठ मरीजों की जांच की जा चुकी है। ओपीडी का पहला दिन है, इसलिए कम मरीज हैं। सामने के कक्ष में स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. निशा गुप्ता मरीजों का इंतजार कर रही थीं। उन्होंने बताया कि दो मरीजों की जांच की गई है।
11:08 बजे डॉ. एम भाष्कर के कक्ष में कुर्सी खाली थी। मरीज बाहर इंतजार कर रहे थे। तीमारदारों ने बताया कि अगर डॉक्टर समय से मिल गए होते तो अब तक वे लोग घर जा चुके होते। महेंद्र ने बताया कि चार दिन से खांसी आ रही है। दिखाने आया था, लेकिन डॉक्टर साहब ही नहीं आए हैं। 11:10 बजे नेत्र परीक्षण अधिकारी अमरनाथ गुप्ता आंख की जांच कर रहे थे। उन्होंने बताया कि अब तक 7 मरीजों की जांच की जा चुकी है। वहीं बगल में नेत्र रोग विशेषज्ञ की कुर्सी खाली थी।
11:11 बजे डॉ. केके चौधरी कक्ष में बैठकर मरीजों का इंतजार कर रहे थे। उन्होंने बताया कि अब तक 8 मरीज आ चुके हैं। इससे पहले एक मरीज का ऑपरेशन भी किया गया है। दंतरोग विभाग में डॉक्टर नहीं मिले। 11:19 बजे एक्सरे अनुभाग में टेक्नीशियन रामदवन और विनिता शुक्ला, अमरेश चंद्र जरूरी कार्य करते दिखे। अल्टासाउंड कक्ष में डॉ. आईडी चौधरी और जयप्रकाश मिश्र जरूरी कार्य निपटा रहे थे। उन्होंने बताया कि अब तक चार अल्टासाउंड किया गया है।
विज्ञापन

सुबह कोरोना वैक्सीनेशन के लिए लोगों की भीड़ लग गई थी। जबकि सूचना चस्पा की गई थी कि अब वैक्सीनेशन महिला अस्पताल में होगा। इसके बाद भी जिला अस्पताल के ओपीडी में भीड़ थी। लोगों को हटाने के बाद ओपीडी शुरू कराई गई।
डॉ. एके राय, सीएमएस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें