फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: कारण तलाशकर बेहतर करनी होगी निपुण रैंकिंग

Tue, 19 May 2026 02:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। जनपद के समस्त बीईओ, एसआरजी और एआरपी की मासिक समीक्षा बैठक सोमवार को डायट बांसी में हुई। इसमें शैक्षिक गतिविधि को लेकर चर्चा हुई। डायट के प्रभारी प्राचार्य लालजी कुमार पांडेय ने कहा कि विगत दिनों निपुण हुए विद्यालय की संख्या काफी कम होने के कारण प्रदेश स्तर पर जिले की रैंकिंग नीचे थी। हमें इसका कारण तलाश करते हुए उन्हें दुरुस्त करना होगा।
विज्ञापन

अप्रैल माह में भी विद्यालय की ओर से आंकलन का औसत काफी नीचे था, इसमें मई में काफी सुधार हुआ है। निपुण भारत मॉनिटरिंग सेंटर पोर्टल पर जिले की रैंकिंग प्रदर्शित हो रही जिसमें सुधार की काफी गुंजाइश है।
विज्ञापन

यह तभी संभव होगा जब सभी लोग समन्वय के साथ काम करेंगे। समीक्षा बैठक के दौरान ही सभी एआरपी को परिचय पत्र भी वितरित किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें