नेशनल हाईवे पर नौतनवां थाना क्षेत्र के कुरहवां गांव के सामने एक बाइक के पीछे चल रहे अज्ञात ट्रक ने टक्कर मारकर भाग गया। बताया जाता है कि अड्डा बाजार के तीस वर्षीय ताहिर और बृजमनगंज थाना क्षेत्र के गुजरवलिया निवासी जमाल (28) बाइक से कोल्हुई की ओर जा रहे थे।
उनके पीछे एक ट्रक थी। कुरहवां गांव के सामने चौड़ीकरण का निर्माण मे खुदाई होने के नाते सकरी हो गई है। सड़क में किनारे खड़ी ट्रक क्रास करने के दौरान सामने से साइकिल आती देखकर बाइक चालक ने ब्रेक ले लिया। इतने में पीछे चल रही ट्रक टक्कर मार दी।
बाइक सवार घायल हो गया। ताहिर की हालत गंभीर देख संपतिहा के प्राइवेट डॉक्टर ने गोरखपुर के लिए रेफर कर दिया।
नौतनवा ठूठीबारी पीडब्लूडी मार्ग पर परसामलिक थाना क्षेत्र के छितवनिया गांव के पास साइकिल ओर बाइक में टक्कर हो गई। जिससे बाइक पर सवार तीन लोग जख्मी हो गए।
बताया जाता है कि बाइक सवार नेपाल के बूची गांव निवासी 19 वर्षीय जनमेजय और 18 वर्षीय राधेश्याम को रतनपुर स्थित सीएचसी में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। वहीं साइकिल सवार बरगदवा थाना क्षेत्र के गांव खैरहवां दूबे निवासी संजय यादव को स्थानीय डॉक्टर के वहां इलाज के लिए ले जाया गया।
नेशनल हाइवे पर ही नौतनवा थाना क्षेत्र के गांव पैसिया बाबू ओर चण्डीथान के बीच ईट भट्टे के पास दो बाइक आपस में सामने से टकरा गईं। दोनों बाईक पर सवार चार लोग लहूलुहान हो गए। सभी राजधानी और चण्डीथान गांव के बताए गए हैं।