फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: नेपाल के चितवन, पोखरा तनहुं में रात में यात्रा नहीं करने का अलर्ट जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनौली। नेपाल मौसम विभाग की चेतावनी के बाद नेपाल के चितवन और पोखरा तनहु मार्ग पर यात्रा नहीं करने का अलर्ट जारी किया गया है। पुलिस का कहना है कि भारी बारिश की संभावना को देखते हुए रात में यात्रा नहीं करें।
विज्ञापन


चितवन, धाडिंग और तनहुं जिला प्रशासन कार्यालयों और पुलिस कार्यालयों ने नागरिकों को रात में यात्रा न करने का नोटिस जारी किया है। नोटिस में कहा गया है कि भूस्खलन पृथ्वी राजमार्ग के कोटरे-मुगलिन-नागधुंगा और नारायणगढ़-मुगलिन खंडों पर विभिन्न स्थानों पर समय-समय पर लोगों की आवाजाही को अवरुद्ध कर रहा है। तीनों जिलों की संयुक्त पहल से मलबे को हटाकर यातायात बहाल कर दिया गया है। वहीं जल एवं मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों के भीतर भारी बारिश की संभावना को देखते हुए यह चेतावनी जारी की है। बरसात के मौसम में घाटी की स्थिति और भी खतरनाक हो सकती है। इसलिए, चितवन, धाडिंग और तनहुं में रात के समय यात्रा न करने की अपील की गई है। सड़क डिवीजन प्रमुख नारायण लमीछाने ने बताया कि उक्त मार्गों पर भूस्खलन का खतरा है। विभाग ने अलर्ट जारी किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें