उपायुक्त राज्य कर हरिशंकर प्रसाद ने दिलाया शपथ
महराजगंज। राज्य कर सभागार में टैक्स बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उपायुक्त राज्य कर हरिशंकर प्रसाद और विशिष्ट अतिथि के रूप में उपायुक्त मनोज कुमार विश्वकर्मा, चंद्रशेखर विश्वकर्मा, सहायक आयुक्त संतोष कुमार व प्रियंका श्रीवास्तव उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ अधिवक्ता हैदर अली और संचालन एडवोकेट कपिल देव प्रजापति ने किया। मुख्य अतिथि हरिशंकर प्रसाद ने नव-निर्वाचित अध्यक्ष एडवोकेट अरविंद पटेल, उपाध्यक्ष अनिल कुमार गुप्ता, महामंत्री राघवेन्द्र प्रताप सिंह रौनक, संयुक्त मंत्री अरुण कुमार गुप्ता एवं कोषाध्यक्ष अवधेश प्रजापति को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इसके साथ ही कार्यकारिणी सदस्य के रूप में आलोक कुमार शाही, उमाशंकर जायसवाल, रामशीष जायसवाल, कपिल देव प्रजापति, दिलीप रौनियार, ऋषि देव यादव, विजय श्रीवास्तव एवं सुभाष चंद गोयल ने भी शपथ ग्रहण कर संगठन के प्रति अपनी जिम्मेदारियों के निर्वहन का संकल्प लिया। समारोह में अभय शर्मा, अवनीश पटेल, सुभाष चन्द जायसवाल, अरुण प्रताप सिंह, जुलकुरैन, सत्येन्द्र पटेल, सत्येन्द्र तिवारी सहित तमाम अधिवक्ता एवं सदस्य उपस्थित रहे।