फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: नवागत पुलिस अधीक्षक ने संभाला कार्यभार, कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने का दिया भरोसा

विज्ञापन
नवागत पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने संभाला कार्यभार।
विज्ञापन
महराजगंज। मंगलवार को नवागत पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने कार्यभार ग्रहण कर लिया। कार्यभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों से परिचय प्राप्त कर कानून-व्यवस्था की स्थिति की जानकारी ली।
विज्ञापन

नवागत पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जनपद में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए आमजन में सुरक्षा की भावना को और मजबूत किया जाएगा। साथ ही महिला सुरक्षा, साइबर अपराध नियंत्रण तथा जनसुनवाई को प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने जनपद के समस्त पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि जनता के साथ संवेदनशील एवं मित्रवत व्यवहार रखते हुए अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करें तथा शिकायतों का त्वरित एवं निष्पक्ष निस्तारण सुनिश्चित करें।
विज्ञापन

नवागत पुलिस अधीक्षक ने कहा कि पुलिस-जन सहयोग के माध्यम से ही अपराध पर प्रभावी नियंत्रण संभव है। इसलिए आमजन से भी सहयोग की अपेक्षा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें