सिसवा बाजार। कोठीभार थाना क्षेत्र के गांधीनगर वार्ड अमडीहा नारी टोला में शनिवार की रात ग्रामीणों को एक नवजात बालक लावारिस अवस्था में मिला। ग्रामीणों ने इसकी सूचना संबंधित लोगों को दी। इसके बाद पुलिस ने नवजात को उपचार के बाद चाइल्ड केयर को सौंप दिया।
कोठीभार थानाध्यक्ष अखिलेश वर्मा ने बताया कि घटना की सूचना रात करीब 10:15 बजे सीएचसी सिसवा के माध्यम से पुलिस को मिली। बताया गया कि नारी टोला में एक नवजात शिशु लावारिश हालत में मिला। सीएचसी पर प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने नवजात को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। बाद में चाइल्ड हेल्पलाइन को सूचना दी गई और नवजात को उनके सुपुर्द कर दिया गया।