फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नववर्ष : कोई जाएगा नेपाल घूमने तो कोई देव दरबार में झुकाएगा शीश

विज्ञापन
नए वर्ष को लेकर पीजी कालेज के पास से गिफ्ट की खरीदारी करते लोग। 
विज्ञापन
महराजगंज। आज रात जैसे ही घड़ी की सूईयां 12 बजाएंगी चारों ओर लोग नववर्ष का जश्न मनाने लगेगा। नए साल का जश्न सर्द मौसम की आबोहवा में उत्साह भर देगा। अंग्रेजी वर्ष 2026 उन्नति व तरक्की का मार्ग देने वाला साबित हो इसके लिए नए साल में किसी ने परिवार सहित आशीर्वाद लेने देव द्वार जाने की तैयारी की है तो कोई जश्न मनाने के लिए आज नेपाल का रुख करेगा।
विज्ञापन

नए साल का जश्न सभी अपने-अपने तरीके से मनाने की तैयारी में जुट गए हैं। जनपद में प्रसिद्ध सोहगीबरवां वन्य जीव प्रभाग है लेकिन इस बार जश्न का इंतजाम करके जंगल में जाने पर वन विभाग ने पहरे बिठा रखे हैं। इसलिए वन क्षेत्रों में जश्न मनाने की जगह सिर्फ जंगल के देवी मंदिरों में लोग दर्शन के लिए ही जा सकेंगे। म्यूजिक के साथ पार्टी की सुविधा स्थानीय होटल कारोबारियों ने उपलब्ध कराने की तैयारी की है। कोई 500 रुपये में अनलिमिटेड म्यूजिक की सुविधा दे रहा है तो कोई 2,500 में अनलिमिटेड म्यूजिक व फूड की पेशकश अपने ग्राहकों को उपलब्ध कराएगा। विभिन्न होटल व रेस्टोरेंट संचालकों ने रात आठ बजे से रात 12 बजे तक बैंड धुन का लुत्फ लेते विशिष्ट व्यंजनों का जायका परोसने की तैयारी की है।
मुख्यालय के तीन होटल व रेस्टोरेंट में ग्राहकों को आकर्षित करने के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। होटल म्यूजिक, फूड व सर्द मौसम को देखते हुए गर्म आंच की सुविधा उपलब्ध कराने की पेशकश ग्राहकों से कर रहे हैं। वहीं सिविल लाइन देवी मंदिर, हनुमान गढ़ी मंदिर, श्याम मंदिर सहित मंदिरों में भजन कीर्तन व प्रसाद वितरण कार्यक्रम का आयोजन मोहल्ले के युवाओं ने कर रखा है।
विज्ञापन

मंदिरों परिसर में जश्न के मद्देनजर सजावट भी खूब दिख रही है। मुख्यालय के पीजी कालेज में लगा मेला भी नए वर्ष का उत्साह बढ़ाने वाला साबित होगा क्यूंकि यहां आज और कल दो दिन जलपरियों की स्वीमिंग देखने के लिए लोग जुट सकते हैं। इसके अलावा झूला से लेकर मनोरंजन के विशेष इंतजाम किए गए हैं। ा
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें