फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: नई-नई तकनीक व उच्च शिक्षा को बढ़ावा दिया जा सके

Thu, 14 Mar 2024 09:02 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
घुघली। प्रदेश सरकार छात्र-छात्राओं को इलेक्ट्रॉनिक व्यवस्था के माध्यम से शिक्षा के प्रत्येक पहलुओं को आगे बढ़ाना चाह रही है। जिससे नई-नई तकनीक व उच्च शिक्षा को बढ़ावा दिया जा सके।
विज्ञापन


उक्त बातें बुधवार को श्री गुरु गोरक्षनाथ पीजी कॉलेज के सभागार में आयोजित स्मार्ट फोन वितरण समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि सदर विधायक जय मंगल कनौजिया ने कही। उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा है कि छात्र पढ़ें और बढ़े। विधायक ने कहा कि सरकार शिक्षा पर विशेष ध्यान दे रही है और निरंतर छात्रों को ऐसे संसाधन मुहैया करा रही है। जिसके आधार को ऑनलाइन और डिजिटल एजुकेशन प्राप्त कर सकें। सरकार की मंशा है कि गरीब परिवार के बच्चे बच्चियों के पास भी महंगा मोबाइल रहे, जिससे वह अपनी ऑनलाइन पढ़ाई कर सकें। कार्यक्रम का संचालन अभिषेक तिवारी ने किया। इस अवसर पर पूर्व नगर अध्यक्ष कृष्ण गोपाल जायसवाल, प्राचार्य डाॅ. दयानंद पांडेय, डाॅ. राधेश्याम मल्ल, डाॅ. बृजभूषण त्रिपाठी, प्रवक्ता सतीश साहनी, राधेश्याम मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें