फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: फरवरी में तैयार हो जाएगा कटहल चौराहे के पास बन रहा नया पुल, मार्च से भरिए फर्राटा

विज्ञापन
पनियरा गांगी बाजार मार्ग पर स्थित कटहल चौराहे पर निर्माणाधीन पुल l  
विज्ञापन
फरवरी माह के अंतिम सप्ताह तक पुल का निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाएगा
विज्ञापन

डेढ़ करोड़ की लागत से बन रहा है पुल, 25 गांवों के लोगों को मिलेगा सीधा फायदा
महराजगंज। पनियरा क्षेत्र के कटहल चौराहे के पास बनाए जा रहे नए पुल के निर्माण कार्य ने अब रफ्तार पकड़ ली है। पुल का फाउंडेशन पूरा कर लिया गया है और पिलर निर्माण भी अंतिम चरण में है।
लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के अनुसार फरवरी माह के अंतिम सप्ताह तक पुल का निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाएगा। कटहल चौराहे के पास खोरनईया नाले पर बना पुराना पुल करीब पांच वर्षों से जर्जर अवस्था में है। पुल की हालत इतनी खराब हो गई थी कि उस पर भारी वाहनों का आवागमन जोखिम भरा हो गया था। करीब छह माह पहले पुराने क्षतिग्रस्त पुल के स्थान पर नए पुल को बनाने की प्रक्रिया शुरू की गई। लगभग डेढ़ करोड़ रुपये की लागत से नया पुल बनाया जा रहा है। वर्तमान में पुल का फाउंडेशन पूरी तरह तैयार कर लिया गया है और पिलर का कार्य भी लगभग पूरा हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

निर्माण एजेंसी से जुड़े अधिकारियों के अनुसार अब पुल की छत (स्लैब) डालने की अंतिम तैयारियां चल रही हैं। इसके लिए शटरिंग का कार्य तेजी से किया जा रहा है। फरवरी के अंतिम सप्ताह तक पुल पूरी तरह बनकर तैयार हो जाएगा। पुल के निर्माण से क्षेत्र के करीब 25 गांवों के लोगों को सीधा लाभ मिलेगा। इनमें रजौड़ा खुर्द, रजौड़ा पंजुम, बैजूडेहरा, रजौड़ा कला, नेवास पोखर, गांगी बाजार, डिंगुरी, गोनहा, भवानीपुर, नरकटहा, अहिरौली, डोमरा, अक्टहवा हरखपुरा, औरहिया, अड़बड़हवा, हरिरामपुर, बहरामपुर, पनियरा, बभनौली बुजुर्ग, कमासिन बुजुर्ग, बेलटिकरा सहित आसपास के अन्य गांव शामिल हैं। इन गांवों के लोगों को गोरखपुर, पीपीगंज, जंगल कौड़ियां, पनियरा ब्लॉक, थाना रेंज कार्यालय और पीएचसी पनियरा आने-जाने में काफी सुविधा मिलेगी। आरती, माया, कलावती संगीता का कहना है कि पुराने पुल के जर्जर होने के कारण उन्हें रोजमर्रा की जरूरतों के लिए भी परेशानी उठानी पड़ती है।
लोक निर्माण विभाग अधिशासी अभियंता एडीशन सिंह ने बताया कि कटहल चौराहे के पास पुल फरवरी के अंतिम सप्ताह तक बनकर तैयार हो जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें