फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: भारतीय क्षेत्र में घुसकर नेपाली पुलिस ने युवक को सड़क पर घसीटा

विज्ञापन
युवक को घसीटकर ले जाती नेपाली पुलिस।
विज्ञापन
सोनौली। भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा के सोनौली-बेलहिया बॉर्डर पर बुधवार को हुई एक घटना से सीमा पर अफरातफरी मच गई। आरोप है कि नेपाली पुलिस के जवान भारतीय सीमा में प्रवेश कर गए और एक युवक को सरेआम घसीटते हुए अपने साथ सीमा पार ले जाने की कोशिश की। हालांकि भारतीय पुलिस का कहना है कि युवक को नेपाल पुलिस के चंगुल से छुड़ाकर उसकी मां के हवाले कर दिया गया है।
विज्ञापन



बताया जा रहा है कि युवक नेपाल पुलिस की हिरासत से भागकर भारतीय सीमा में पहुंच गया था। उसका पीछा करते हुए नेपाली पुलिसकर्मी भी भारतीय क्षेत्र में दाखिल हो गए और उसे पकड़कर सड़क पर घसीटते हुए वापस ले जाने लगे। घटना के दौरान भारतीय पुलिस भी मौके पर मौजूद थी। इसका वीडियो किसी ने बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल है। हालांकि संवाद न्यूज एजेंसी इस वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करती। देर शाम एसपी कार्यालय के मीडिया सेल प्रभारी आरके यादव ने बताया कि नेपाल पुलिस से वार्ता कर युवक को छुड़वा लिया गया और उसकी मां के हवाले कर दिया गया।
घटना हतप्रभ करने वाली
वही, अंतरराष्ट्रीय कानून के जानकारों के मुताबिक, किसी भी देश की पुलिस को दूसरे देश की सीमा में बिना अनुमति प्रवेश कर कार्रवाई करने का अधिकार नहीं होता। ऐसा कदम संबंधित देश की संप्रभुता का उल्लंघन माना जाता है। विशेषज्ञों का यह भी कहना है कि इस तरह की कार्रवाई मानवाधिकारों के सिद्धांतों के खिलाफ है, जिसमें किसी व्यक्ति के साथ अमानवीय व्यवहार या बल प्रयोग पर प्रतिबंध है। सड़क पर घसीटकर ले जाने की घटना को इसी संदर्भ में गंभीर माना जा रहा है। क्षेत्राधिकारी आनंद नगर अनिरुद्ध कुमार ने बताया कि जांच की जा रही है। इसकी सूचना उच्चाधिकारियों को दी जाएगी।
विज्ञापन

नेपाल पुलिस के खिलाफ व्यापारियों ने सौंपा ज्ञापन
सोनौली कस्बे के अंदर नेपाली पुलिस द्वारा एक युवक को घसीटने की घटना के बाद कस्बे के व्यापारियों में आक्रोश है। उन्होंने नेपाल पुलिस के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय नियमों और मानवाधिकार का हवाला देते हुए सोनौली पुलिस और एसएसबी ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की है। व्यापारी नेता वैजू यादव के नेतृत्व में स्थानीय व्यापारी बबलू सिंह, विजय रौनियार, श्रीनिवास जायसवाल, राजू पटवा, राज कुमार नायक ने बुधवार की रात सोनौली एसएसबी चेकपोस्ट पर दोनों अधिकारियों को कार्रवाई को लेकर एक शिकायत पत्र सौंपा। व्यापारियों ने कहा कि यह घटना अत्यंत निदंनीय है। इससे हमारे देश की छवि और सीमा सुरक्षा पर सवाल खड़ा होता है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें