फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेपाल से लापता बालक अपने वतन पहुंच गया

Fri, 29 Jan 2016 12:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/महराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
तीन माह पूर्व घर से कमाने निकला 12 वर्षीय बालक रास्ता भटक कर लखनऊ पहुंच गया था। वहां चारबाग रेलवे स्टेशन पर बैठ कर रोने लगा। चाइल्ड लाइन की टीम ने बालक को रोते देखा तो अपने साथ ले गई।
विज्ञापन

कई दिनों बाद बालक ने पूछताछ में अपने घर का पता बताया। तब टीम ने उसके घर वापसी के प्रयास शुरू किए और गुरुवार को उसे लेकर सोनौली पहुंची। जहां एसएसबी की मदद से उसके पिता से बात कर बालक को नेपाल पुलिस को सौंप दिया गया।  
बृहस्पतिवार की सुबह आठ बजे सोनौली सीमा पर एक नेपाली बालक को लेकर पहुंची रेलवे चाइल्ड लाइन की टीम ने एसएसबी कैंप प्रभारी अविनाश कुमार को पूरा मामला बताया।
विज्ञापन

उन्होंने तत्काल बच्चे को अपने पास रखते हुए नेपाल के बेलहियां चौकी पुलिस को सूचित किया। जिस पर नेपाल पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए खैरापुर पुलिस से संपर्क साधा। जहां बच्चे के गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज थी।
जरूरी कागजी कार्रवाई के बाद रेलवे चाइल्ड लाइन लखनऊ के अमित कुमार तथा राकेश कुमार ने बालक सौरभ कुमार थारु को एसएसबी की मदद से नेपाल की बेलहियां चौकी पुलिस को सौंप दिया।
देर शाम पहुंचे बालक के परिजनों ने रेलवे चाइल्ड लाइन और एसएसबी  की जमकर सराहना की और उसे घर ले गए।  इस दौरान उसके माता पिता काफी भावुक नजर आ रहे थे। उन्हाेंने कहा कि पुलिस न होती तो हमारा बच्चा हमसे न मिल पाता।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें