फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: लखनऊ को हराकर सेमीफाइनल में पहुंची नेपाल की टीम

विज्ञापन
विज्ञापन
सिसवा बाजार। ठाकुर यादवेंद्र सिंह स्मारक आठ दिवसीय ऑल इंडिया फुटबॉल प्रतियोगिता के सातवें दिन शानदार मुकाबले में लखनऊ पराजित कर नेपाल की टीम सेमीफाइनल में पहुंच गई।
विज्ञापन

राॅयल स्पोर्टिंग क्लब की ओर से आयोजित प्रतियोगिता का क्वार्टर फाइनल मैच बारा क्लब नेपाल व लखनऊ क्लब रेलवे के बीच खेला गया। मैच के पहले हाफ के 25वें मिनट में नेपाल के जर्सी नंबर 7 के खिलाड़ी संदीप यादव ने शानदार मैदानी गोल कर टीम को 1-0 से बढ़त दिलाई। मैच के 37वें मिनट में नेपाल के जर्सी नंबर 20 ईश्वर को खेल नियमों के विरुद्ध आचरण पर रेफरी ने उन्हें पीला कार्ड दिखाया। मैच के आखिरी समय तक लखनऊ की टीम ने गोल की बराबरी करने के लिए काफी मशक्कत की लेकिन सफल नहीं हो सकी।
मध्यांतर बाद शुरू हुए मैच के 70वें मिनट में नेपाल के जर्सी नंबर 8 के खिलाड़ी विवेक ने शानदार गोलकर टीम को 2-0 से बढ़त दिलाई। मैच के आखिरी समय तक लखनऊ की टीम गोल मारने के लिए तरसती रही पर कोई गोल न मार सकी। जिससे नेपाल ने 2-0 से जीत हासिल कर सेमीफाइनल में जगह सुरक्षित कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें