फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: अपने नागरिकों का इंतजार करती रही नेपाल पुलिस

Thu, 26 Jun 2025 12:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनौली। सोनौली बॉर्डर पर बुधवार को नेपाल के रूपनदेही जिले की पुलिस, सटीक सूचना नहीं मिलने की वजह से करीब एक घंटे तक परेशान रही। ईरान से रेस्क्यू किये गए दो नेपाली नागरिकों का इंतजार करती रही, वहीं दोनों नेपाली नागरिक कृष्णा नगर बॉर्डर से अपने घर पहुंच गए।
विज्ञापन


बुधवार की शाम करीब 3 बजे रूपनदेही जिले के डीएम और एसपी पुलिस बल के साथ सोनौली पहुंचे और भारत सरकार की ओर से ईरान से रेस्क्यू किए गए दो नेपाली नागरिकों का सरहद पर इंतजार करने लगे। बाद में दोनों नेपाली नागरिकों के वहां नहीं पहुंचने पर करीब 4 बजे वह भैरहवा की तरफ लौट गए।
बताया गया है कि नेपाल प्रशासन को रूपनदेही जिला में बुटवल के रहने वाले गणेश पोखरेल और सुमन गेहे को उनके घर पहुंचाना था,मगर वे दोनों दूसरी सीमा से होकर अपने घर पहुंच गए। एसपी रूपनदेही प्रदीप बहादुर क्षेत्री ने बताया कि ईरान से लौटे नेपाली नागरिकों को ले जाने के लिए सोनौली आया था, लेकिन वह दूसरे बॉर्डर से नेपाल आ गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें