फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: एमबीएल एम-स्मार्ट एप से शुरू हुई नेपाल-भारत रियल टाइम मनी ट्रांसफर सेवा

विज्ञापन
विज्ञापन
यूपीआई के जरिए तत्काल खाते में पहुंचेगी रकम
विज्ञापन

दोनों देशों के नागरिकों को मिलेगा सुरक्षित और आसान लेन-देन का विकल्प
सोनौली। माछापुच्छ्रे बैंक लिमिटेड ने अपने मोबाइल बैंकिंग एप्लीकेशन एमबीएल एम-स्मार्ट के माध्यम से नेपाल-भारत रियल टाइम क्रास बॉर्डर ट्रांसफर सेवा शुरू कर दी है। बैंक का कहना है कि इस सुविधा से नेपाल और भारत के बीच डिजिटल भुगतान और रेमिटेंस सेवाओं को नई गति मिलेगी।
बैंक के मुख्य कार्यकारी अधिकृत (सीईओ) संतोष कोइराला ने बताया कि नई सेवा के माध्यम से भारत में रहने, पढ़ाई करने या काम करने वाले नेपाली नागरिक यूपीआई से जुड़े डिजिटल भुगतान एप्स का उपयोग कर नेपाल स्थित अपने परिवार या अन्य लाभार्थियों के बैंक खातों में सीधे धनराशि भेज सकेंगे। भेजी गई रकम लाभार्थी के खाते में तत्काल जमा हो जाएगी, जिससे तेज, सुरक्षित और भरोसेमंद रेमिटेंस सुविधा उपलब्ध होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि नेपाल में रहने या कार्यरत भारतीय नागरिक भी एमबीएल एम-स्मार्ट एप की क्रास बॉर्डर ट्रांसफर सुविधा का उपयोग कर आसानी से भारत में रकम भेज सकेंगे। बैंक ने सेवा संचालन में सुरक्षा, पारदर्शिता और नियामकीय मानकों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। सीईओ कोइराला के अनुसार यह पहल नेपाल और भारत के बीच डिजिटल वित्तीय पहुंच को मजबूत करने के साथ ग्राहकों को आधुनिक बैंकिंग सुविधाएं प्रदान करेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें