नेपाल सरकार दीवाली और भाई दूज से पहले भारत से 25 हजार मीट्रिक टन चीनी आयात करने जा रही है। वाणिज्यिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता विभाग के निदेशक एवं सूचना पदाधिकारी आनंदराज पोखरेल ने बताया कि सरकार जीटीयू के माध्यम से 25 हजार मीट्रिक टन चीनी का आयात करेगी, ताकि पर्वो के दौरान कोई कमी न हो।
उन्होंने यह भी कहा कि उपभोक्ताओं को चीनी वितरण के लिए पुलिस प्रशासन को लगाया गया है। विभाग सादे कपड़ों में कालाबाजारी करने वाले व्यापारियों के गोदामों पर छापेमारी कर रहा है। मांग अधिक होने पर दशहरा के दौरान चीनी के लिए भारी भीड़ थी। काठमांडू सहित तमाम जगहों में अभी भी इसकी कमी है।
इसे भी पढ़ें: भारत के आभूषण कारोबारी को नेपाल पुलिस ने किया गिरफ्तार, सामने आई ये वजह