फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nepal News: भैरहवा से उड़ान नियमित नहीं होने पर नेपाल के 32 संगठनों ने खोला मोर्चा, पीएम को सौंपा ज्ञापन

Tue, 31 Oct 2023 04:26 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।

सार

संगठन के उपाध्यक्ष सीपी श्रेष्ठ ने कहा कि अगर एयरपोर्ट पूरी क्षमता से नहीं चल रहा है तो कारोबारियों के साथ-साथ सरकार का भी अरबों का निवेश डूब रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि काठमांडों में कुछ व्यवसायियों ने अपने निहित स्वार्थों के लिए गौतम बुद्ध हवाई अड्डे से नियमित अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की अनुमति नहीं दी है।
विज्ञापन
गौतम बुद्ध अंतराष्ट्रीय हवाई अड्डा भैरहवा - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत नेपाल सोनौली सीमा के सबसे नजदीकी नेपाली हवाई अड्डा गौतम बुद्ध अंतराष्ट्रीय हवाई अड्डा भैरहवा से उड़ान नियमित नहीं होने को लेकर नेपाल के 32 संगठनों ने मोर्चा खोल दिया है। बेलहिया भैरहवा भंसार को अनिश्चितकाल के लिए बंद करने की चेतावनी दी। संगठनों ने कहा कि उद्घाटन के डेढ़ साल बाद भी गौतमबुद्ध अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे से नियमित अंतरराष्ट्रीय उड़ान नहीं हो रहा है।

विज्ञापन


सभी ने विरोध कार्यक्रमों की घोषणा की है, जिसमें अनशन से लेकर घरेलू उड़ानों को रोकने और बेलहिया सोनौली सीमा चौकियों को अनिश्चित काल के लिए बंद करना शामिल है। नियमित अंतरराष्ट्रीय उड़ानें नहीं होने के कारण राज्य और निजी क्षेत्र का अरबों का निवेश डूबने वाला है।

हवाई अड्डे के निर्माण में मुआवजे सहित लगभग 40 बिलियन का निवेश हुआ है। हवाई अड्डे को लक्षित करने वाले निजी क्षेत्र से पांच सितारा होटलों और अन्य व्यवसायों में लगभग 80 बिलियन का निवेश किया गया है। कारोबारियों को चिंता है कि नियमित अंतरराष्ट्रीय उड़ानें नहीं होने से निवेश डूब जाएगा।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें:  भौकाल नहीं अब जेल का ख्याल...16 हजार असलहों का कोई नहीं लिवाल

विज्ञापन

संजल के अध्यक्ष अनिल कुमार ग्यावली ने कहा कि सोमवार से 35 दिनों का अल्टीमेटम देने के बाद विरोध की घोषणा हुई है। उन्होंने कहा कि सोमवार को प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल को ज्ञापन सौंपा गया। 15 नवंबर से विभिन्न क्षेत्रों, यात्रा, एयरलाइंस आदि संगठनों, मुख्य जिला अधिकारियों, पुलिस प्रमुखों को पत्र भेजा जाएगा। भैरहवा में शांतिपूर्ण रैली आयोजित करने का निर्णय लिया गया है।

इसे भी पढ़ें:

संयोजक ग्यावली ने कहा कि अगर मांगें नहीं मानी गईं तो वे 25 दिसंबर के बाद अनिश्चित काल के लिए घरेलू उड़ानें बंद कराने के साथ ही सीमा भी बंद कराया जाएगा।

संगठन के उपाध्यक्ष सीपी श्रेष्ठ ने कहा कि अगर एयरपोर्ट पूरी क्षमता से नहीं चल रहा है तो कारोबारियों के साथ-साथ सरकार का भी अरबों का निवेश डूब रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि काठमांडों में कुछ व्यवसायियों ने अपने निहित स्वार्थों के लिए गौतम बुद्ध हवाई अड्डे से नियमित अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की अनुमति नहीं दी है। वर्तमान में नेपाल एयरलाइंस सप्ताह में एक उड़ान भर रही है।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें