फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: नेपाल में चुनाव खत्म, सोनौली सीमा से आवागमन शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
आवागमन शुरू होने से लोगों को मिली राहत
विज्ञापन

सोनौली। पड़ोसी देश नेपाल में प्रतिनिधि सभा सदस्य चुनाव को लेकर सुरक्षा के मद्देनजर भारत-नेपाल की सोनौली सीमा को अस्थायी रूप से सील कर दिया गया था। चुनाव प्रक्रिया को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए 72 घंटे तक सीमा पर आवाजाही पूरी तरह बंद रखी गई थी। मतदान शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न होने के बाद बृहस्पतिवार की शाम करीब 6 बजे से सोनौली बॉर्डर के मुख्य नाके से भारतीय और नेपाली नागरिकों तथा पर्यटकों का पैदल आवागमन फिर से शुरू कर दिया गया है। इसके बाद रात आठ बजे से वाहनों के भी आवागमन शुरू हो गए हैं। सीमा खुलते ही दोनों ओर लोगों की आवाजाही धीरे-धीरे सामान्य होने लगी।
चुनाव के दौरान सीमा पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। भारत की ओर से सशस्त्र सीमा बल और नेपाल की ओर से सशस्त्र प्रहरी बल के जवान मुस्तैदी से तैनात रहकर सीमा की निगरानी कर रहे है। नेपाल में मतदान को लेकर पिछले 72 घंटे से भारत नेपाल की सीमा सील थी जो अब खोल दी गई। सीमा खुलते ही आवागमन शुरू हो गया, जिससे सरहद के दोनों तरफ सैकड़ों यात्री फंसे हुए थे। अब अपने गंतव्य को जाने की जल्दी में हैं। गुजरात, आंधप्रदेश, दिल्ली, मुंबई आदि शहरों के तीर्थ यात्री बाॅर्डर पर पहुंचे थे। रात आठ बजे के बाद नेपाल रवाना हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सहायक सेनानायक सी विवेक्त ने बताया कि आवागमन शुरू हो गया है। नेपाल और भारत मे फंसे भारतीय पर्यटक वाहनों को विदेशी पर्यटकों को आने-जाने दिया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें