फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: पड़ोसियों ने मां-बेटे पर किया हमला, चार पर प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
बरगदवा राजा गांव में पुरानी रंजिश को लेकर विवाद
विज्ञापन

महराजगंज। कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम बरगदवा राजा में पुरानी रंजिश को लेकर मां-बेटे के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। मीरा ने थाना कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन




मीरा ने बताया कि 24 अप्रैल को पड़ोसी मनीष, दुर्गेश, अरुण, सूरज अचानक दरवाजे पर पहुंचकर गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने मीरा के पुत्र देवेन्द्र यादव की पिटाई करने लगे। शोर सुनकर जब मीरा बीच-बचाव करने पहुंची तो आरोपियों ने उसके बाल पकड़कर जमीन पर गिरा दिया और उसके साथ भी मारपीट की। आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी। सदर कोतवाल निर्भय सिंह ने बताया कि मीरा की तहरीर पर आरोपी मनीष, दुर्गेश, अरुण, सूरज निवासी बरगदवा राजा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें