महराजगंज। फरेंदा थाना क्षेत्र के पिपरा विश्वम्भरपुर टोला बैरइया गांव में एक घटना सामने आई है। 22 मार्च की रात करीब 9:30 बजे महिला नसीबुननिशा अपने घर में सो रही थीं। तभी पड़ोसी इरफान अली उनके पास पहुंचा और बिना किसी बात के उनके दाहिने आंख पर ईंट से कई बार वार कर दिया।
इससे नसीबुननिशा की आंख बुरी तरह घायल हो गई और वे दर्द से चीख-चीखकर रोने लगीं। आसपास के लोगों ने इरफान को पकड़ने की कोशिश की तो उसने उनके साथ भी हाथापाई शुरू कर दी। साथ ही गालियां देने लगा और जान से मार देने की धमकी दी। थानाध्यक्ष योगेन्द्र कुमार राय ने बताया कि आरोपी इरफान अली निवासी पिपरा विश्वम्भरपुर टोला बैरइया गांव के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।