फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: घर के सामने चली गई बकरी तो बच्ची को पीटा, प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
ठूठीबारी कोतवाली क्षेत्र में पड़ोसियों के बीच मारपीट का मामला
विज्ञापन

महराजगंज। ठूठीबारी कोतवाली क्षेत्र में पड़ोसियों के बीच मारपीट का मामला सामने आया है। ग्राम भरवलिया बड़ा टोला के रहने वाले रामअवतार गोसाई ने 22 मार्च को थाने में शिकायत दर्ज कराई।
विज्ञापन

रामअवतार ने बताया कि 20 मार्च को शाम करीब 6 बजे उनकी 8 वर्षीय बेटी श्रृष्टि बकरी चराकर घर लौट रही थी। बकरी उनके भाई त्रियुगी गोसाई के घर के सामने चली गई, तो त्रियुगी की बेटी प्रतिमा ने श्रृष्टि को गालियां दीं। जब बच्ची ने विरोध किया तो प्रतिमा ने उसे मारना-पीटना शुरू कर दिया और जान-माल की धमकी दी। बचाव के लिए आई रामअवतार की पत्नी कलावती को भी प्रतिमा और त्रियुगी गोसाई ने गालियां देते हुए लाठी-डंडे से बुरी तरह पीटा। कलावती के साथ ही उनके बेटे आर्यन और बेटी प्रियंका भी बीच बचाव करने गए, तो आरोपियों ने उन्हें भी गालियां देकर लाठी-डंडे से मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। थानाध्यक्ष नवनीत नागर ने बताया की तहरीर के आधार पर आरोपी प्रतिमा और त्रियुगी गोसाई निवासी ग्राम भरवलिया बड़ा टोला के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें