फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: नेहरू क्लब ने लायंस क्रिकेट क्लब को 12 रन से हराया

Thu, 29 Feb 2024 08:32 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। जवाहरलाल नेहरू पीजी कॉलेज महराजगंज के कीड़ांगन पर वार्षिक कीड़ा समारोह के दूसरे दिन नेहरू क्रिकेट क्लब और लायंस क्रिकेट क्लब के बीच मैत्रीपूर्ण क्रिकेट मैच खेला गया। नेहरू क्लब ने लायंस क्रिकेट क्लब को 12 रन से हराकर विजेता हुआ।
विज्ञापन

10 ओवर के निर्धारित इस मैच में पहले खेलते हुए नेहरू क्रिकेट क्लब ने 87 रन बनाया, जिसमें गुलाब ने 38 सुनील तिवारी ने 16 व शेषनाथ में 24 रन का योगदान दिया। जवाब में उतरी लायंस क्लब की ओर से डॉ. धर्मेंद्र सोनकर ने 30 डॉ विपिन यादव में 24 रन बनाया। शेष खिलाड़ी दहाई का अंक नहीं प्राप्त कर सके। नेहरू टीम की ओर से गुलाब ने एक पीयूष जायसवाल ने एक तथा शेषनाथ ने दो विकेट लिया। नेहरू क्रिकेट क्लब की ओर से छट्ठू यादव, राजीव द्विवेदी, अनिल सिंह, डॉ. विजय आनंद, अमित तिवारी, गणेश पटेल बेहतर प्रदर्शन किया। प्रबंधक डॉ. बलराम भट्ट और प्राचार्य डॉ अजय कुमार मिश्रा में विजेता और विजेता और उपविजेता टीम काे सम्मानित किया। डाॅ. सिद्धार्थ नाथ शुक्ला ने अंपायर और डॉ. शांतिशरण मिश्र ने कमेंटेटर और छात्र शैलेश कुमार स्कोरर की भूमिका में रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें