फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: बिहार में एनडीए की प्रचंड जीत का मना जश्न, फूटे पटाखे

विज्ञापन
नगर पंचायत आनंदनगर में पटाखा फोड़ कर खुशी मनाते भाजपा कार्यकर्ता।
विज्ञापन
महराजगंज। भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय में शुक्रवार को उल्लास और उत्साह का वातावरण चरम पर पहुंच गया। बिहार विधानसभा चुनावों में भाजपा गठबंधन की प्रचंड जीत पर कार्यकर्ताओं ने विजय उत्सव मनाया।
विज्ञापन

कार्यालय परिसर में जुटे भाजपाइयों ने पटाखे फोड़कर, एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर और जोरदार नारे लगाकर खुशी का इजहार किया।
नगर पालिका पूर्व अध्यक्ष कृष्ण गोपाल जायसवाल ने कहा कि बिहार की जनता ने मोदी की नीतियों और नीतीश कुमार सरकार के सुशासन पर भरोसा जताकर मतदान किया। इस दौरान नगर अध्यक्ष आकाश श्रीवास्तव, पूर्व जिला उपाध्यक्ष सानंदन पटेल, रमेश वर्मा, बृजेंद्र पटेल, बैजनाथ पटेल उपस्थित रहे।
फरेंदा प्रतिनिधि के अनुसार, भाजपा कार्यकर्ताओं ने जमकर जश्न मनाया। कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर व पटाखा फोड़ कर खुशी जाहिर की। नगर पंचायत आनंदनगर के अध्यक्ष प्रतिनिधि राजेश जायसवाल के साथ सभासद व तमाम कार्यकर्ताओं ने आंबेडकर तिराहे पर खुशी मनाई। कार्यकर्ता एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर बधाई दिए। इस दौरान मुकेश सिंधी, महेश लोहिया, जीतन पांडेय, विनोद, महेंद्र शर्मा व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें