ठूठीबारी। सीमा दर्शन कार्यक्रम के तहत बरगदवां एसएसबी की ओर से शुक्रवार को एनसीसी कैडेट्स को भारत-नेपाल सीमा व एसएसबी कैंप का भ्रमण कराया गया। विद्यार्थियों को देश की सुरक्षा व्यवस्था, सीमा पर तैनात जवानों के कार्य एवं उनके त्याग के बारे में जानकारी दी गई।
भ्रमण के दौरान बरगदवां एसएसबी समवाय प्रभारी विशाल कुमार ने बच्चों को सीमा सुरक्षा से संबंधित जानकारी दी। उन्हें देशभक्ति, अनुशासन एवं सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। एनसीसी के छात्र-छात्राओं ने सशक्त सीमा बल के कैंपस में उपयोग होने वाले उपकरणों, दैनिक दिनचर्या एवं सुरक्षा व्यवस्था को नजदीक से देखा और समझा। साथ ही सीमा क्षेत्र का भ्रमण कर उन्हें अंतरराष्ट्रीय सीमा की वास्तविक स्थिति से भी अवगत कराया गया। इस दौरान दलीप सिंह, शहजाद खान, सतीश पासवान, दिलीप कुमार मौजूद रहे।