महराजगंज। जनपद में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने विभिन्न थाना क्षेत्रों में अभियान चलाकर कार्रवाई की। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस ने शांति भंग की आशंका के मद्देनजर अलग-अलग मामलों में कुल 82 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया। सभी के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए न्यायालय में चालान किया गया। साथ ही आरोपितों को भारी जमानत मुचलके पर पाबंद कराया गया। इसके अतिरिक्त सार्वजनिक स्थानों पर अव्यवस्था फैलाने और नियमों का उल्लंघन करने वाले 26 व्यक्तियों के खिलाफ धारा 34 पुलिस एक्ट के तहत भी कार्रवाई की गई। एसपी शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि अपराध एवं असामाजिक गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण बनाए रखने के लिए यह अभियान लगातार जारी रहेगा।