फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनसीसी से युवाओं में देशभक्ति की भावना होती है जागृत : राजेश

विज्ञापन
विज्ञापन
फरेंदा। सेठ आनंदराम जयपुरिया इंटर कॉलेज में एनसीसी स्थापना दिवस के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। कैडेट्स ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच धूमधाम से मनाया। कार्यक्रम में कैडेटों ने मुख्य अतिथि चेयरमैन प्रतिनिधि राजेश जायसवाल के साथ केक भी काटा।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि राजेश जायसवाल ने कहा कि एनसीसी के माध्यम से युवाओं में देश प्रेम की भावना का विकास होता है। एनसीसी युवाओं में राष्ट्रभक्ति की भावना पैदा करने में अहम भूमिका निभाती है। सामाजिक कार्यों व अनुशासन और व्यक्तित्व के निखार में एनसीसी का अहम योगदान रहता है। लेफ्टिनेंट एसके गौड़ ने कहा कि जीवन में अनुशासन बेहद जरूरी है। एनसीसी के माध्यम से छात्रों के भीतर अनुशासन का बोध होता है। देश की आजादी में 1948 में एक एक्ट लाकर रक्षा पंक्ति की दूसरी लाइन तैयार करने के लिए एनसीसी की स्थापना की गई। कैडे्टस प्राकृतिक आपदाओं में अपना योगदान देते हैं इससे सेना को भी मदद मिलती है। सभासद मुकेश सिंधी ने कहा कि एनसीसी सेना में पहुंचने का बेहतर माध्यम भी है।
विज्ञापन

इस दौरान एनसीसी कैडेट सूरज कुमार, सूरज गुप्ता, अंकुर कुमार, प्रियेश पांडेय, आदर्श कुमार, वंशिका, काजल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें