नटवा के बालकों ने जीती वॉलीबॉल प्रतियोगिता
महराजगंज। युवा कल्याण विभाग की ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता बृहस्पतिवार को पायका केंद्र खेमपिपरा में हुई। प्रतियोगिता में बालक वर्ग के वॉलीबॉल मुकाबले में नटवा की टीम ने पहला स्थान प्राप्त किया। व्यक्तिगत विधा के खेल में भी खिलाड़ियों ने अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
प्रभारी जिला युवा कल्याण अधिकारी सुधीर श्रीवास्तव ने बताया कि वॉलीबॉल बालक वर्ग के मुकाबले में नटवा की टीम ने पहला व खेमपिपरा ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग की लंबी कूद प्रतियोगिता में शिल्पा उपाध्याय ने पहला, अनामिका ने दूसरा व सरोज ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। बालक वर्ग में ऋषभ ने पहला, आफताब आलम ने दूसरा व बबलू यादव ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। बालक वर्ग गोला क्षेपण में आफताब आलम ने पहला, तालमुद्दीन ने दूसरा व शशिभूषण ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग में अनामिका ने पहला, सरोज ने दूूसरा व मोनी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 100 मीटर बालिका वर्ग की दौड़ में चांदनी ने पहला, सरोज ने दूसरा तथा उमा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
बालक वर्ग में बबलू यादव ने पहला, प्रमोद ने दूूसरा व शिवम ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 1500 मीटर बालक वर्ग में मोहम्मद वारिश ने पहला, तालमुद्दीन ने दूसरा तथा अनिरुद्ध ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग में अंजली यादव ने पहला, सरोज पासवान ने दूसरा तथा शिल्पा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। खेल का शुभारंभ व खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरित करते हुए जिला ग्रामोद्योग अधिकारी रोशनलाल पुष्कर ने कहा कि युवाओं के विकास में खेल की अहम भूमिका है। युवा खेल से जुड़ स्वयं, परिवार व जिले का नाम रोशन करें। इस दौरान सुनील कुमार, राममूरत, यशवंत पटेल, गणेश, दीनानाथ, युगुल किशोर, नागेंद्र, अजय सिंह, सदरुल हक आदि मौजूद रहे।
वहीं बालक वर्ग कुश्ती 45 किलो में बबलू यादव, 55 किलो में अविनाश, 60 किलो में श्यामकरन तथा बालिका वर्ग में 40 किलो में उमा साहनी, 45 किलो में अनामिका व 55 किलो में शिल्पा ने पहला स्थान प्राप्त किया।