फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: सुभासपा पिछड़ों व दलितों की सच्ची हितैषी

विज्ञापन
विज्ञापन
फरेंदा। क्षेत्र के शिवपुर अदरौना गांव में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की स्थापना दिवस पर बैठक आयोजित हुई। जहां पर पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया गया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि सुभाषपा के राष्ट्रीय सचिव व फरेंदा विधान सभा प्रभारी जितेंद्र सिंह ने कहा कि सुभासपा पिछड़ा, वंचित शोषित व दलित वर्गों की सच्ची हितैषी है। पार्टी की स्थापना ही दबे कुचले लोगों के लिए संघर्ष करने के लिए हुई है। कार्यकर्ता पार्टी की नीतियों को जनता के बीच ले जाएं।
विशिष्ट अतिथि मंडल उपाध्यक्ष रोहन शर्मा ने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की जीत के लिए पूरे मनोयोग से जुट जाएं। इस दौरान जिलाध्यक्ष मुरली मनोहर राजभर, प्रमुख महासचिव मनोज कुमार वरुण, संतोष कुमार, सत्यपाल राजभर, शिवप्रकाश, समीर सिद्धकी, रामप्रकाश सिंह, जनार्दन, कन्हई, अर्जुन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें