फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: 9 मई को आयोजित होगा राष्ट्रीय लोक अदालत

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में 9 मई को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने के लिए मंगलवार को महत्वपूर्ण बैठक की गई। बैठक अपर जनपद न्यायाधीश एवं नोडल अधिकारी राष्ट्रीय लोक अदालत ज्ञानेन्द्र राव की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में विभिन्न विभागों के नोडल अधिकारियों ने भाग लिया और लोक अदालत में अधिकाधिक मामलों के निस्तारण की रणनीति बनाई गई।
विज्ञापन




बैठक में अपर जिलाधिकारी डॉ. प्रशांत कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तथा पुलिस क्षेत्राधिकारी अंकुर गौतम सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। नोडल अधिकारी ज्ञानेंद्र राव ने सभी अधिकारियों से अपील की वे अपने-अपने विभागों से जुड़े अधिक से अधिक मामलों को चिह्नित कर राष्ट्रीय लोक अदालत में प्रस्तुत कराएं। बताया गया कि लोक अदालत में आपराधिक शमनीय वाद, धारा 138 परक्राम्य लिखित अधिनियम से जुड़े मामले, बैंक वसूली वाद, मोटर दुर्घटना प्रतिकर याचिकाएं, पारिवारिक विवाद, श्रम वाद, भूमि अधिग्रहण से जुड़े मामले, बिजली-पानी बिल विवाद चोरी संबंधी मामलों सहित, सेवा से जुड़े वेतन एवं सेवानिवृत्ति लाभ विवादों का निपटारा किया जाएगा। इसके अलावा स्टाम्प, राजस्व, चकबंदी, सिविल वादों सहित प्री-लिटिगेशन मामलों को भी प्राथमिकता दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें